भोपाल, May 24, 2026

Twisha Sharma Case Live Updates:(Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Live Updates: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर का बहुचर्चित केस ट्विशा शर्मा केस में लगातार बड़े अपडेट सामने आ रहे है। इस मामले में आरोपी पति का कहना है कि जबसे से टि्वशा की प्रेग्नेंसी का पता चला था तबसे रिश्ते तनावपूर्ण थे। दोनों के बीच में दूरियां बढ़ने लगी थी।
परिजनों के मुताबिक टि्वशा खुद को अभी बच्चे पैदा करने की स्थिति में नहीं मान रही थीं, जबकि पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह परिवार बढ़ाने को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। समर्थ ने पुलिस कस्टड़ी मे कई खुलासे किए है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जानकारी मिली है कि समर्थ सिंह ने जो बयान दिए हैं वो मां के बयान से मैच नहीं कर रहे है। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि 17 अप्रैल को टि्वशा को पता चला था कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती हैं, जिसके बाद से पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य नहीं रहे। पूछताछ में पति समर्थ ने दावा किया है कि टि्वशा ने बिना बताए गर्भनिरोधक गोलियां खाकर गर्भ गिरा दिया था। इस बात के लिए उसका परिवार भी लगातार समर्थन कर रहा था।
वहीं पुलिस को समर्थ सिंह ने बताया कि घटनावाले दिन मैं ट्विशा के साथ शाम को करीब एक घंटे घूमा। पार्लर से लौटने के बाद शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक हम दोनों घर के सामने के पार्क में घूमते रहे। साथ में खाना खाकर हम दोनों करीब 8:30 बजे कमरे में आकर टीवी देखने लगे। यहां से ट्विशा नीचे चली गई और मैं सो गया।
समर्थ के अनुसार, मां गिरिबाला सिंह के फोन से उसकी नींद खुली। मां ने कहा ट्विशा मोबाइल रिसीव नहीं कर रही और दिख भी नहीं रही। तब उसने मां से कहा कि वह छत पर जाकर बात कर रही होगी। जैसे ही मां छत पर पहुंचीं तो ट्विशा को फांसी पर लटके देखा। उनकी चीख सुनकर मैं भी छत पर पहुंचा।
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है।
नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Updated on: 27 May 2026 12:15 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।