29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 27, 2026

टि्वशा शर्मा केस: CBI हिरासत में पति समर्थ सिंह, अब होगी कड़ी पूछताछ

Twisha Sharma Death Case: टि्वशा शर्मा मामले में सीबीआई ने समर्थ सिंह को अपनी कस्टडी में ले लिया है, अब आगे की पूछताछ की जाएगी...

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Updates:मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई जांच तेजी से शुरु हो गई है। बुधवार को इस मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। टि्वशा शर्मा की मौत के आरोपी समर्थ सिंह को जिला अदालत ने सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। बता दें कि इससे पहले समर्थ का भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

तुरंत ही दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। वहीं अब अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद समर्थ सिंह से कड़ी पूछताछ की जाएगी।

लैपटॉप और मोबाइल की होगी जांच

इस मामले में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही स्थानीय पुलिस से समर्थ सिंह का मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी है। एजेंसी अब इन डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर रही है।

डीआइजी रैंक के अफसर को नेतृत्व

दिल्ली से आई सीबीआइ टीम का नेतृत्व डीआइजी रैंक के अफसर कर रहे हैं। इसमें डिप्टी एसपी निशु कुशवाह समेत अन्य महिला सदस्य भी शामिल हैं। बताते हैं, डिप्टी एसपी निशु की महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच में विशेषज्ञता है। इधर, मप्र पुलिस ने सीबीआइ के बीच समन्वय के लिए भोपाल डीसीपी विकास सहवाल को अधिकृत किया है।

500 से ज्यादा पन्नों की डायरी

सीबीआई को भोपाल पुलिस से केस डायरी मिल गई है। 500 से ज्यादा पन्नों की इस डायरी में कई अहम सबूतों और बयानों का जिक्र है। भोपाल पुलिस ने घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी सीबीआइ को सौंप दिए हैं।

13 दिन बाद हुआ था अंतिम संस्कार

इससे पहले रविवार को दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया था। करीब तीन घंटे तक भोपाल के एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम चला और पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का शव परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद परिजनों ने रविवार शाम को भोपाल के भदभदा घाट पर ट्विशा का अंतिम संस्कार किया था।

ये है पूरा मामला

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है।

नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें