भोपाल, Jun 05, 2026

Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates:एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। जेल प्रशासन के अनुसार जेल पहुंचने के बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड के मेडिकल कक्ष में निगरानी के तहत रखा गया है, जबकि पैर में चोट के चलते समर्थ सिंह को खंड-बी स्थित मेडिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
साथ ही इस मामले में बड़ा अपडेट ये भी है कि टि्वशा के परिवार को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जाएगी। जिसके चलते परिवार टि्वशा का डेथ सर्टिफिकेट नहीं बनवा पा रहा है।
इस पूरे मामले में टि्वशा के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि ट्विशा के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूरी है। भोपाल कोर्ट में गुरुवार को नया आवेदन लगाया गया है। आवेदन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की कोर्ट में लगा था। कोर्ट ने परिजनों के आवेदन स्वीकार कर नगर निगम जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल और सीबीआई को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जवाब मांगा है।
वहीं टि्वशा के परिवार ने ई-मेल के माध्यम से निगम से मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए संपर्क किया था। निगम ने इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूरी बताई, जिसके बाद कोर्ट में आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने भारतीय डाक से नोटिस भेजे हैं, जबकि सीबीआई ने मौके पर ही नोटिस रिसीव कर लिया।
वकील अंकुल पांडे ने बताया कि टि्वशा के केस से जुड़े सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जांच एजेंसी को देने हैं। इनके लिए डेथ सर्टिफिकेट और पीएम रिपोर्ट जरूरी है। मौत के 22 दिन बाद दोनों चीजें नहीं होने से परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम नोएडा स्थित ट्विशा शर्मा के घर पहुंची थी। यहां उन्होंने ट्विशा की बहन, कजिन बहन, करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास सहेलियों के बयान दर्ज किए। सीबीआई इसके बाद ट्विशा के माता रेखा शर्मा, पिता नवनिधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा से के भी बयान दर्ज करेगी।
इनके बयानों से जांच एजेंसी को यह पता लगाना है कि समर्थ-ट्विशा की शादी के समय गिरिबाला और नवनिधि शर्मा के बीच क्या बातें हुई थी। सीबीआई यह भी पता लगा रही है कि क्या शादी के समय दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे CBI ये पता लगना चाहती है कि दिसंबर 2025 में हुई शादी के बाद ट्विशा कितने बार अपने मायके आई थी और अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कतों के बारे में क्या-किससे बात किया करती थी।
Updated on: 05 Jun 2026 12:32 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।