29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 22, 2026

ट्विशा शर्मा का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए 3 बड़े अपडेट

Twisha Shamra Case MP High Court Big Decision: एमपी हाईकोर्ट का बडा फैसला, ट्विशा शर्मा केस में आए तीन बड़े अपडेट

twisha sharma samarth singh

twisha sharma samarth singh

हाईप्रोफाइल ट्विशा केस में एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने ट्विशा के परिवार की दोबारा पोस्टमार्टम याचिका पर मंजूरी दे दी है। जल्द ही एम्स दिल्ली की स्पेशल मेडिकल टीम ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी।

1- दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम

कोर्ट ने आदेश दिया है कि दिल्ली एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट ने दिल्ली एम्स में एक स्पेशल टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम दिल्ली एम्स के डायरेक्टर गठित करेंगे।

कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा।

पीड़ित परिवार को भोपाल कोर्ट से लगा था झटका

इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिजनों को भोपाल जिला कोर्ट से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम की याचिका दायर की थी, इसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। बता दें कि ट्विशा शर्मा की 12 मई को मौत के बाद 13 मई को एम्स भोपाल में पोस्टमार्टम किया गया था। अब दिल्ली एम्स की टीम ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी।

2- समर्थ सिंह ने वापस ली याचिका

एमपी हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने वाले मृतक ट्विशा शर्मा केस के मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह ने शुक्रवार 22 मई को अपनी अपील वापस ले ली है। बता दें कि समर्थ सिंह ने 21 मई गुरुवार को अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। इस जमानत याचिका पर आज ही सुनवाई होनी थी।

3- भोपाल पुलिस अलर्ट, समर्थ कभी भी कर सकता है सरेंडर

ट्विशा शर्मा केस में तीसरा बड़ा अपडेट यह है कि हाईकोर्ट से जमानत याचिका वापस लेने वाला समर्थ सिंह कभी भी भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इस खबर के चलते भोपाल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। बता दें कि भोपाल पुलिस ने फरारी काट रहे समर्थ पर पहले 10 हजार फिर 30 हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस कई जगह दबिश देकर उसे ढूंढ रही थी।

बताया जा रहा है कि मामले में ट्विशा के परिवार के वकीलों की अहम दलीलों और हाईकोर्ट के सख्त रवैये के बाद समर्थ सिंह कमजोर पड़ गया है। कानूनी शिकंजा कसता देख फरार चल रहे समर्थ ने भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडकर करने का फैसला लिया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ट्विशा की मौत का सच सामने आएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें