29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 26, 2026

नौतपा में तापमान 47 डिग्री पार, कई जिलों में ओले-बारिश भी, एमपी में प्री-मानसून पर बड़ा अपडेट

Pre Monsoon in MP : नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी। खजुराहो में पारा 47.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। जबकि, कुछ जिलों में आंधी - बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, मौसम विभाग ने 28 मई से प्री-मानसून की दस्तक के संकेत दिए हैं।

Pre Monsoon in MP

एमपी में प्री-मानसून पर बड़ा अपडेट (Photo Source- Patrika)

Nautapa : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ नौतपा शुरु हुआ है। यहां नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार जा चुका है। छतरपुर जिले के खजुराहो में पारा 47.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो इस बार की गर्मी में सबसे अधिक रहा। जबकि, अधिकतर शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रिकॉर्ड हुआ है। इसी बीच राजधानी भोपाल स्थित राज्य ‎मौसम केंद्र ने प्रदेशवसियों के लिए एक राहत देने वाला अपडेट भी दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बाद यानी 28 मई से प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री के संकेत दिए हैं। वहीं, भीषण गर्म के बीच कुछ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में नौतपा के पहले दिन कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का सिलसिला देखने को मिला है। छतरपुर के खजुराहो में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। नौतपा के पहले दिन कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। नौगांव में 46.8, भोपाल में 43.4, दतिया में 45.6, गुना में 44.3, ग्वालियर में 44 डिग्री, रायसेन में 43.6 डिग्री, राजगढ़ में 44.5 डिग्री, श्योपुर में 43.4 डिग्री, दमोह में 44.6 डिग्री, रीवा में 44.6 डिग्री, सतना में 44.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

इन जिलों में गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों जिनमें छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, पन्ना और निवाड़ी में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि 18 जिलों जिनमें जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सागर, राजगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, दमोह, दतिया, बालाघाट, मैहर, मंडला, मऊगंज, भिंड, कटनी और आगर-मालवा में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

जबकि, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, खंडवा, सीहोर, बुरहानपुर, खरगोन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, रायसेन, श्योपुरी, शिवपुरी, मुरैना, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शाजापुर, रतलाम और डिंडोरी इन जिलों में लू का येलो अलर्ट है। इंदौर, छिंदवाड़ा, देवास, बैतूल, हरदा, सिवनी, पांढुर्णा, धार, बड़वानी, आलीराजपुर और झाबुआ में भी तेज गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट

वहीं, नौतपा के पहले दिन प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि तक हुई। जबकि, मौसम विभाग ने 28 मई को प्री-मानसूनी बारिश के संकेत दिए हैं। उत्तरी और दक्षणी 14 जिलों में पानी गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। ‎28 मई को ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में बारिश, गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें