5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 05, 2026

एमपी में निकायों के 13 अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई, CMO का हुआ डिमोशन

MP Government Officers: मध्यप्रदेश के कई नगरीय निकायों से लगातार आ रही शितायतों के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। निकायों के 13 अफसरों पर कार्रवाई की गई।

Action on MP Government Officers

Action on MP Government Officers (source: patrika)

Action on MP Government Officers: मध्य प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में विपात्तीय अनियमितताओ के मामलों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग ने दोषी पाया है। इनके विरुद्ध पदावनति, वेतनवृद्धि रोकने और अनिवार्य सेवानिवृत्ती जैसे सख्त एक्शन लिए गए। नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने सोयतकलां नगर परिषद, जिला आगर मालवा में तत्कालीन सीएमओ अशोक कुमार पांचाल को शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का दोषी मानते हुए राजस्व निरीक्षक से पदावनत कर उप राजस्व निरीक्षक बनाया है। वहीं संचालनालय के यांत्रिकी प्रकोष्ठ में पदस्थ शेखर ठाकुर को अनुशासनहीनता पर अनिवार्य सेवानिवृत्ती दी गई है।

इनके खिलाफ आयुक्त ने लिया एक्शन

  • नगर परिषद नगौद में स्टॉप डेम में अनियमितता। सीएमओ संजय पांडेय के खिलाफ परिनिंदा, एक साल की पदोन्नति रोकी गई।
  • नगर परिषद जैतहरी कोरोनाकाल के लॉकडाउन में सामग्री क्रय में अनियमितता। तत्कालीन भंडार प्रभारी मोहित शर्मा, लेखपाल रजनीश लहंगीर एवं स्वच्छता प्रभारी संजीव राठौर की चार वेतनवृद्धियां रोक दी गई हैं।
  • जैतहरी में ही शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की भूमि एवं आय हड़पने के मामले में राजस्व निरीक्षक अवधेश बीझी और प्रभारी मुंय नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह की दो वेतनवृद्धियां रोकी गई हैं।
  • नगर परिषद जैतहरी में भूमि संबंधी अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन प्रभारी सीएमओ राम मिलन तिवारी के सेवानिवृद्ब्रा होने के कारण देय पेंशन की 10 प्रतिशत राशि स्थायी रूप से रोक दी गई है। वहीं कोरोना काल में सामग्री क्रय में अनियमितता के एक अन्य मामले में तिवारी की पेंशन की 20 प्रतिशत राशि स्थायी रूप से रोकने की कार्रवाई की गई है।
  • नगर परिषद पिपलौदा में नीलामी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी सीएमओ अरुण पाठक की तीन वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोक दी गई हैं।
  • नगर पालिका परिषद शहडोल में मोहनराम मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर में कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के मामले में उपयंत्री देव कुमार गुप्ता एवं तत्कालीन सहायक यंत्री बृजेन्द्र प्रसाद शर्मा की तीन वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोक दी गई हैं।
  • नगर पालिका परिषद धार में देवीसागर तालाब निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन उपयंत्री सुधीर ठाकुर और तत्कालीन सहायक यंत्री देवेन्द्र कोल की एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें