
पीएम नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन का मुंह मीठा कराया
PM Narendra Modi- नितिन नबीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की थी। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नितिन नबीन का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'मिलेनियल' बताते हुए कहा कि पार्टी से जुड़े मुद्दों में वह मेरे बॉस हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद टिश्यू पेपर से हाथ साफकर उसे अपनी जेब में रख लिया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया है।
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन सक्रिय हो गए हैं। इससे पहले उनकी ताजपोशी के लिए आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने नए अध्यक्ष की तारीफ की।उन्होंने कहा कि एक तरह से नितिन भी 'मिलेनियल' हैं। वह ऐसी पीढ़ी से हैं जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनी हैं और आज एआई जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने में भी माहिर है।
प्रधानमंत्री ने कहा, नबीन में युवाओं जैसा उत्साह भी है और उनके पास काम का बहुत लंबा अनुभव भी है। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान नितिन नबीन को अपना बॉस भी बताया। उन्होंने कहा मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और इस नाते पार्टी से जुड़े मुद्दों में नबीन मेरे बॉस हैं। इस दौरान पीएम ने भाजपा की सफलता में पूर्व पार्टी अध्यक्षों की मेहनत की भी सराहना की।
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "यह आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है जब भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं।
नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने हाथों से लड्डू खिलाया। नबीन का मुंह मीठा कराने के बाद पीएम ने एक टिश्यू पेपर से अपने हाथ पोंछे। खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह पेपर चुपचाप अपने जैकेट की जेब में रख लिया। एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस घटना का वीडियो अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-
"स्वच्छता आदत से बनती है, आदेश से नहीं"
Published on:
21 Jan 2026 04:01 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
