2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 02, 2026

एमपी में नए राजनीतिक समीकरण की आहट, सीएम से अलग-अलग मिले नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह

Mohan Yadav- प्रदेश में दतिया सीट पर उप चुनाव की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री से मिले नरोत्तम मिश्रा, बाद में शिवराजसिंह चौहान भी पहुंचे

Narottam Mishra and Shivraj Singh met with the CM separately

Narottam Mishra and Shivraj Singh met with the CM separately

Mohan Yadav- मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जून में प्रदेश की राज्यसभा की 3 सीटें रिक्त हो रही हैं जिनके लिए दोनों दलों, बीजेपी व कांग्रेस में दावेदारों पर मंथन चल रहा है। इस बीच प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर संभावित उप चुनाव की चर्चा भी चल रही है। यहां से कांग्रेस के विधायक रहे राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त घोषित किए जाने से यह स्थिति बनी है। दतिया में उपचुनाव की अटकलों के बीच यहां से विधायक रहे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। वे सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। खास बात यह है कि कुछ ही समय बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सीएम से मिलने पहुंच गए। सीएम मोहन यादव से दोनों नेताओं की अलग-अलग मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में डटे हुए हैं।

बीजेपी से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवार तय सी मानी जा रही

कांग्रेस की टिकट पर दतिया विधानसभा में जीत दर्ज कराने वाले राजेंद्र भारती का चुनाव शून्य घोषित होने के बाद से सीट खाली है। यहां पर उप चुनाव की अंदरूनी उठा- पटक जारी है। दतिया में बीजेपी से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवार तय सी मानी जा रही है।

आने वाले समय में मप्र की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से वर्तमान में दो सीटें भाजपा व एक कांग्रेस के पास है। कांग्रेस एक तो भाजपा दो पर दोबारा काबिज होना चाहती है। चर्चा तो यहां तक है कि भाजपा की नजर तीसरी सीट पर भी है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू

इस बीच मध्यप्रदेश में जून में रिक्त हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है हालांकि पहले दिन एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा।

सुबह 11 से 3 बजे तक बैठे रहे, लेकिन कोई भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर और अपर सचिव उमेश कुमार शर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सोमवार को अधिकारी नामांकन दाखिल होने वाले कक्ष में सुबह 11 से 3 बजे तक बैठे रहे, लेकिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। जरूरत पडऩे पर मतदान 18 जून को कराया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें