
mp weather update (Patrika.com)
MP Weather Update: वसंत पंचमी (Vasant Panchami) के एक दिन पहल मासम पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण यह बदलाव आया है। इसके कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर चंबल संभाग में शुक्रवार को बूंदाबांदी, बौछारों की स्थिति बन सकती है, वहीं राजधानी भोपाल में मध्यम बादल रह सकते हैं। अगले एक सप्ताह तक उतार चढ़ाव बना रह सकता है, वहीं 27-28 के आसपास फिर बादल-बौछारों की स्थिति बन सकती है। 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आसार है।
प्रदेश भर में इन दिनों सर्दी से थोड़ी राहत है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी हो गया है, साथ ही बादल भी आ रहे है। इससे रात में भी सर्दी से राहत मिली है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री के बीच बने हुए है, वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। इस समय एक के पश्चिमी सक्रिय है, साथ ही नमी भी आ रही है। इसके कारण बादलों की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, बौछारों की संभावना है, भोपाल में बादल रह सकते हैं, बारिश की संभावना अभी नहीं है। नहीं है। 24 जनवरी से तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकते हैं, वहीं 26 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इसके कारण 27-28 जनवरी से फिर बादल, बौछारों की स्थति बन सकती है।
Updated on:
23 Jan 2026 05:53 am
Published on:
23 Jan 2026 05:52 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
