10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाल दी सड़क, 90 डिग्री पुल के बाद नया अजूबा

MP news: एमपी के 90 डिग्री पुल के बाद भोपाल का ये नया अजूबा बना खतरे की बड़ी पहचान, बरसों से मुंह के सामने खड़ी है प्रशासन की ये गंभीर लापरवाही

2 min read
Google source verification
Eiffel Tower Road MP is

MP news: भोपाल के एक रिहायशी इलाके में वर्षों से खड़ा हाईटेंशन टावर अब स्थानीय लोगों को एफिल टावर और सड़क एक बड़ा गंभीर खतरा लगने लगी है। दरअसल स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके वार्ड में एफिल टावर सा नजर आने वाला यह टावर कई सालों से खड़ा है। पहले आसपास कोई घनी आबादी नहीं थी, लेकिन समय के साथ यहां लगातार बसावट बढ़ती गई। अब स्थिति ये है कि बड़ी संख्या में परिवार इस क्षेत्र में रहने लगे हैं। ऐसे में इस हाईटेंशन टावर का खतरा अब और भी बढ़ गया है। इससे जोखिम कई गुना बढ़ गया है।

बारिश में सबसे ज्यादा खतरा

रहवासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। टावर के नीचे से बड़ी गाड़ियां नहीं निकल पातीं और हाईटेंशन लाइन से करंट फैलने का डर हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जरा सी चूक या तकनीकी खराबी अचानक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है, ऐसे में इस तरह का खतरा प्रशासनिक लापरवाही की इंतिहा दिखाता है। रहवासियों का कहना है कि सरकार को हाईटेंशन लाइन और टावर जैसे संवेदनशील ढांचों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। लोगों की मांग है कि टावर और हाईटेंशन लाइन दोनों को ही किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

बिजली कंपनी के प्रयास, लेकिन समाधान अधूरा

दूसरी ओर, बिजली कंपनी भी इस टावर को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रयास में जुटी रही है। इस मुद्दे पर कई बार बैठकों और चर्चाओं का दौर चल चुका है, लेकिन अब तक न तो टावर हट पाया है और न ही हाईटेंशन लाइन शिफ्ट की गई है। नतीजा यह है कि खतरा जस का तस बना हुआ है।

सोशल मीडिया से फिर उठा मामला

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर टावर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब प्रशासन और बिजली कंपनी इस पर गंभीरता से कार्रवाई करेगी, ताकि किसी अनहोनी से पहले समाधान निकाला जा सके।

रहवासियों की एक ही मांग

वहीं रहवासियों की स्पष्ट मांग है कि जनसंख्या के बीच खड़े इस हाईटेंशन टावर को जल्द से जल्द हटाया जाए या किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि आम लोगों की जान का जोखिम जल्द दूर किया जा सके।