10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में तलाकशुदा बेटियों को मिलेगी पेंशन, मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न; कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।

3 min read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों को देखते हुए कई फैसलों पर मुहर लगाई है।

किसानों को 2585 रुपये MSP

मंत्री चैतन्य कश्पय ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट को हमारी सरकार ने नक्सल मुक्त कराया है। अगली कृषि कैबिनेट की बैठक बालाघाट में आयोजित की जाएगी। धान का समर्थन मूल्य प्रदेश में 51 लाख मेट्रिक टन से अधिक धान की उपार्जन हुई है। इसके लिए 1436 केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेंहू का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जिसके रजिस्ट्रेशन सात फरवरी से शुरू हो गया है।

प्रदेश में चीतों की संख्या 24 हुई

मंत्री चैतन्य कश्पय ने बताया कि इस बार चीतों का परिवार करीब करीब हमारे बीच में दो श्रावकों का जन्म हुआ और उसी के साथ में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों का जन्म हुआ और अब मध्य प्रदेश में कुल चीते 24 हो गए हैं। चीतों की संख्या बढ़ना उसी के साथ में वन्य जीव के साथ में पर्यटन की वृद्धि हो क्योंकि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वन क्षेत्र है और वन क्षेत्रों में पर्यटन की बहुत संभावना है और जिससे रोजगार की भी संभावना है तो उसके अंदर भी हमारी वृद्धि हो रही है। इंदौर के जू को एक सफेद टाइगर मिला है और इसके अलावा रीवा में भी हम लोग उसके लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा एक रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाए जहां पर जो घायल पशु हो जाते हैं उन पशुओं को लाकर के उनका इलाज भी हो।

आईएमआर शिशु मृत्यु दर घटी

स्वास्थ्य का क्षेत्र जिसमें प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। इस वर्ष नेशनल हेल्थ के सर्वे के आंकड़े उनमें जो प्रदेश में मात्र मृत्यु दर एमएमआर 173 से घटकर 142 हुई है। यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। 173 से 10,000 के ऊपर 173 मृत्यु होती है। वो 142 हुई है। और आईएमआर शिशु मृत्यु दर वह 41 से घटकर 37 हुई है। यह जो दो सूचकांक है यह विकास के सूचकांक के सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहते हैं। इनके माध्यम से ही प्रदेश की या देश की अह जो अह क्रेडिट रेटिंग या जो रेटिंग की जाती है।

19 मार्च से शुरू होगा विक्रमोत्सव

इसी के साथ गुड़ी पड़वा के दिन यानी 19 मार्च से विक्रमोत्सव भी प्रारंभ हो रहा है। गुड़ी पड़वा का त्यौहार बड़े अच्छे तरीके से मनाया क्योंकि संस्कृति के मामले में मुख्यमंत्री जी का हमेशा से एक आग्रह भी रहता है और उन्होंने हमारी संस्कृति और इसकी विरासत के से विकास की जो एक दिशा दी है तो उसी में गुड़ी पवा के पर्व को भी हर जगह के ऊपर बड़े अच्छे उत्साह के साथ में मनाने का निर्णय लिया है तथा जो कैबिनेट के निर्णय हुए हैं उनमें सबसे

न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई

पेंशन योजना का राज्य के कर्मचारियों के 2005 से जो नई पेंशन योजना लागू हुई थी उस योजना के बाद में विभिन्न सर्कुलर व अलग-अलग परिपत्रों के माध्यम से अभी पेंशन का निर्धारण होता था। तो हमारे कर्मचारियों को कई चीजों में स्पष्टता नहीं रहती थी। अभी इस बार पूरा का पूरा एक नियम 2026 बना दिया गया है जिसमें न्यू पेंशन स्कीम पूरी लागू की गई है और इसमें महत्वपूर्ण बिंदु है पारिवारिक पेंशन जो केंद्र सरकार द्वारा पारिवारिक पेंशन का प्रावधान जरूर था परंतु वह बहुत कम लोगों को मिल पाती है।

राज्य में प्रावधान हुआ

मध्य प्रदेश सरकार ने इसमें विशेष रूप से एक जो प्रावधान किया है वह प्रावधान है तलाकशुदा पुत्री। अभी तक पुत्रों को ही इसमें पेंशन प्राप्त होती थी। परंतु तलाकशुदा पुत्री का भी प्रावधान इसमें किया गया है। क्योंकि आप और हम सब जानते हैं के जो लड़कियां माता-पिता पर आश्रित रहती है और जब तलाक हो जाए तो उनका जीवन यापन बड़ा मुश्किल होता है। तो प्रदेश में उसको भी पेंशन की पात्रता रहेगी। बाकी सारे नियम जो उनके शैक्षिक सेवा निवत्ति और जो केंद्र सरकार ने जो जो प्रावधान दिए थे उन सारे प्रावधानों को उन नियमों में समाहित करके एक नियम 2026 का इसमें अनुमोदन किया गया है।

8521 घरों में बिजली की व्यवस्था होगी

ऑफ ग्रिड का करके 97 करोड़ में 8521 घरों के अंदर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। इससे हम शत प्रतिशत लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में कामयाब होंगे। इसी के साथ में उच्च न्यायालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और इनके अंदर जो कई हमारे समर्थ थे उनमें पांच साल की वृद्धि की गई है। पहले 40 साल था 45 साल किया गया है। क्योंकि जो ट्रेन कंप्यूटर ऑपरेटर व आईटी के बच्चे हैं उनको पांच साल की जो सेवा वृद्धि करने से उनके अनुभव को देखते हुए हाई कोर्ट में इसका लाभ मिलेगा।