14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे के हॉट स्पॉट एमपी के ये शहर… गली-गली में बिक रही मौत की पुड़िया

MP News Patrika Sting Operation: पत्रिका ने शुरू किया नशे के नाश का महाअभियान, 25 रिपोर्ट्स को मैदान में उतारा, Sting Operation में सामने आए एमपी के हॉट स्पॉट... यहां हर गली-मोहल्ले में बिक रही मौत की पुड़िया... नशे का नाश करके रहेंगे... पत्रिका की इस सामाजिक मुहिम में आप भी दीजिए हमारा साथ... ताकि भविष्य सुरक्षित हो... खौफनाक नहीं...

2 min read
Google source verification
MP News Patrika Sting Operation Against Drug addiction

MP News Patrika Sting Operation पत्रिका रक्षा कवच, नशे के खिलाफ अभियान शुरू, 25 रिपोर्टर्स ने कसी कमर ,पत्रिका की निर्णायक लड़ाई में आप भी दें साथ...(patrika creative)

MP News Patrika Sting Operation: प्रदेश में नशे ने अपनी गहरी जड़ें जमा ली हैं। यही कारण है कि आपके घर, बच्चों के स्कूल-कॉलेज और आपके दतरों से चंद फर्लांग की दूरी पर नशे का काला कारोबार बेखौफ चल रहा है। महिलाएं- युवा गैंग चला रहे हैं। पैडलर बने बच्चे ग्राहकों को पुडिय़ा थमा रहे हैं। महज 50 से 100 रुपए में गांजे की पुड़िया बेची जा रही है। स्मैक और एमडी ड्रग्स भी धड़ल्ले से उपलब्ध है। खेत और औद्योगिक क्षेत्रों में केमिकल की आड़ में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं। समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वालों के इस नेटवर्क की परतें उधेडऩे पत्रिका के 25 रिपोर्टर मैदान में उतरे तो सिस्टम का खौफनाक सच सामने आया। कमोबेश हर गली-मोहल्ले में युवाओं की रगों में जहर घोलने की अघोषित दुकान नजर आई।

स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाला सच

- राजधानी (Patrika Sting Operation) से राजस्थान और गुजरात सीमा तक धड़ल्ले से बिक रही मौत की पुड़िया।

- जबलपुर में 50 तो रतलाम में 100 रुपए में बेची जा रही नशे की खुराक।

- इंदौर (Patrika Sting Operation) में एमआर-4 रोड, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन, राजकुमार सब्जी मंडी, सूर्यदेव नगर रिंग रोड, रैन बसेरा वीआइपी रोड, शिवाजी नगर, वेटरनरी अस्पताल के पास नशे के हॉट स्पॉट।

अब नशे के नाश की निर्णायक लड़ाई

1- पत्रिका टीम नशे की जड़ तक पहुंचेगी। स्टिंग ऑपरेशन (Patrika Sting Operation), पड़ताल और इंडेप्थ स्टोरी के जरिए पूरे प्रदेश में नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी। ड्रग माफिया को बेनकाब करेगी।

2- समाज के साथ जुडकर पत्रिका जागरुकता फैलाएगा। स्कूल-कॉलेज, बाजार-मोहल्ले में जहां नशे का कारोबार चल रहा है, वहां तक पहुंचेगा। पुलिस की मदद से कार्रवाई की राह तय होगी। महिलाएं, युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए दुष्परिणामों को बताएगा।