
minister vishvas sarang orders bulldozer on illegal building
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा से विधायक और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग शनिवार को एक्शन अवतार में नजर आए। नरेला में सरकारी जमीनों पर तेजी से हो रहे निर्माण और कब्जों से नाराज मंत्री विश्वास सारंग अपने साथ अफसरों को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान अफसरों को मंत्री सारंग ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे दिखाए और सीधा सवाल किया कि सरकारी जमीन पर बिल्डिंग कैसे बन गई? मंत्री ने अफसरों से कहा कि इस पर तुरंत बुलडोजर चलाएं।
मंत्री विश्वास सारंग अफसरों को अपने साथ नरेला में हुए अवैध कब्जों को दिखाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कब्जे दिखाकर पूछा कि आप लोग क्या कर रहे हैं? जो यहां ये सब होता चला जा रहा है। मंत्री की नाराजगी देख अफसर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। किसी ने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं आया था, तो किसी ने कहा कि उसकी पोस्टिंग हाल ही में हुई है। इस दौरान मंत्री सारंग ने एडीएम सुमित पांडे को बुलाकर कहा कि सरकारी जमीन पर बनी बिल्डिंग को तुरंत तोड़ें। मंत्री ने एडीएम को तहसीलदार करुणा दंडोतिया को नोटिस देने के निर्देश भी दिए।
मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड नंबर 69, 70 और 71 का दौरा कर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे, मदरसे, फैक्ट्री और मांस की दुकानें हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने साफ-साफ कहा कि अवैध अतिक्रमण पर बने स्थानों को पेयजल, बिजली सहित किसी भी प्रकार के शासकीय कनेक्शन नहीं दिए जाएं। अगर ऐसे स्थानों को पहले से कनेक्शन दिए गए हैं तो उन्हें तत्काल हटाया जाए, साथ ही ये जांच की जाए कि किन अधिकारियों की अनुमति से यह कनेक्शन दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो।
Published on:
07 Mar 2026 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
