भोपाल, May 25, 2026

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में सोमवार 25 मई के ताजा भाव देखें...। फोटो एआई जनरेटेड
MP Mandi Bhav 25 May 2026- मध्यप्रदेश की मंडियों में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडियों में तेजी देखने को मिली। मालवा क्षेत्र की नीमच मंडी में भी तेजी से किसानों में हलचल बढ़ गई। कुछ फसलों के न्यूनतम स्तर ने किसानों को चौंकाया भी। खसखस के दाम 1.60 लाख पर पहुंच गए, वहीं लहसून में भी उतार-चढ़ाव दिखा। आइए देखतें हैं सोमवार 25 मई 2026 को मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों के ताजा भाव…।
मालवा क्षेत्र की प्रसिद्ध कृषि उपज मंडी नीमच में आज की नीलामी में पोस्ता (खसखस) सबसे महंगी बिकने वाली जींस रही, जबकि लहसुन के भावों में सबसे बड़ा अंतर (न्यूनतम और अधिकतम के बीच) देखने को मिला।
औषधीय फसलों में पोस्ता (खसखस) का दबदबा बरकरार रहा। सुपर टाइनोपल क्वालिटी का पोस्तादाना आज मंडी में ₹1,60,000 प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर पर बिका। इसके अलावा अश्वगंधा ने भी मजबूत पकड़ बनाते हुए ₹25,900 प्रति क्विंटल का उच्चतम स्तर छुआ। सबसे निचला स्तर (न्यूनतम भाव): आज मंडी में लहसुन की एवरेज क्वालिटी का न्यूनतम भाव सबसे कम ₹1,000 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। हालांकि, अच्छी क्वालिटी का लहसुन ₹16,400 तक भी बिका, जिससे भावों में एक बड़ा अंतर देखने को मिला। पारंपरिक फसलों में गेहूं का भाव ₹3,061 प्रति क्विंटल तक सीमित रहा।
पोस्ता (खसखस) ₹90,000 से ₹1,60,000, अश्वगंधा 13,700 से 25,900, तुलसी के बीज 15,300 से ₹18,500,
सरसों 6,200 से 8,001, अजवाइन ₹12,800,ईरानी अकरकरा 3,500 से 3,700 के बीच रहा।गेहूं का अधिकतम भाव 3,061 रुपए रहा। बाजार जानकारों के मुताबिक, पोस्तादाना (खसखस) की विभिन्न क्वालिटी के कारण इसके रेट में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। अच्छी और साफ क्वालिटी के माल को हाथों-हाथ ऊंचे दामों पर खरीदा जा रहा है।
नीमच की ही तरह मंदसौर की मंडी में भी आज के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मक्का 1850-2040, उड़द 5800-7300, सोयाबीन 5700-7150, गेहूं 2318-2781, चना 5050-5700, मसूर 6500-7791, धनिया 10000-12201, लहसुन 3000-16000, मैथी 5600-6861, अलसी 8500-9390, सरसो 7000-7450, तारामीरा 5720, ईसबगोल 9700-11600, प्याज 300-1252, कलौंजी 15600-17800, तुलसी बीज 14000-15484, डालर चना 5500-8100, तिल्ली 9000-11300, मटर 1802-3081, असालिया 5400-6380, मूंगफली 7700-9000, जो 2336-2501, चियाबीज 14251-18500, किनोवा 5094-5441.
Updated on: 26 May 2026 01:46 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।