14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्र ने जारी किया देश के आइएएस की अचल संपत्तियों का ब्योरा, एमपी के ये अफसर सबसे अमीर

MP IAS Officers: अनुराग जैन 2.74 करोड़ के मालिक, सीएम के एसीएस मंडलोई 5.36 करोड़ी, सालाना 8 लाख कमा रहे, एसीएस कैलाशचंद्र गुप्ता और संजय शुक्ल ने संपत्तियां बताई... लेकिन अचल संपत्तियों की वर्तमान कीमत ही छिपा ली...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sanjana Kumar

image

हरिचरण यादव

Mar 14, 2026

MP IAS Officer

MP IAS Officer who is wealthiest(photo:patrika)

MP IAS Officers: प्रदेश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मनु श्रीवास्तव एमपी में तैनात एसीएस स्तर के अफसरों में सबसे अमीर आइएएस हैं। उनके पास 19.50 करोड़ की अचल संपत्ति है। जबकि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा एसीएस अशोक बर्णवाल पगार के अलावा अपनी संपत्तियों से सबसे अधिक कमाने वाले अफसर हैं। बर्णवाल के पास 7.50 करोड़ की संपत्ति है। इससे उन्हें हर साल 23.68 लाख रुपए आय हो रही है।

मध्य प्रदेश कैडर के सबसे वरिष्ठ IAS और उनकी अचल संपत्तियां

मध्य प्रदेश कैडर में सबसे वरिष्ठ आइएएस डॉ. राजेश राजौरा 1.92 करोड़ के मालिक हैं, तो मुख्यमंत्री के एसीएस नीरज मंडलोई केपास 5.36 करोड़ की संपत्ति है। इससे वे हर साल 8.1 लाख कमा रहे हैं। अफसरों की संपत्तियों और कमाई में परिवार के अन्य सदस्यों के भी हिस्से हैं। इसका खुलासा केंद्रीय कार्मिक विभाग को देशभर के आइएएस के दिए अचल संपत्तियों के ब्योरे से हुआ। शुक्रवार को जारी सूची में मप्र कैडर के 390 आइएएस भी हैं। मुख्य सचिव, 14 एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अफसर करोड़पति हैं। अफसरों ने ब्योरा जनवरी 2026 में दिया था।

ये एसीएस, जिन्होंने नहीं बताई अचल संपत्ति की मौजूदा कीमत

- झारखंड में 2178 वर्गफीट कृषि भूमि, पिता ने खरीदी।

- हुजूर में 0.075 हेक्टेयर जमीन खुद और पत्नी के नाम 2005 में खरीदी, सालाना कमाई 3 लाख।

- हुजूर के प्रेमपुरा में 1001.05 वर्ग स्क्वेयर मीटर का प्लॉट 2007 में पत्नी के साथ खरीदा।

- बरखेड़ी खुर्द में 1005 वर्ग मीटर का फ्लॉट 2018 में पत्नी के साथ खरीदा।

- नोएडा में 176.52 वर्गमीटर का फ्लैट पत्नी के साथ 2018 में खरीदा, सालाना 5.52 लाख रुपए कमाई।

- सीहोर के डेहारिया खुर्द में 0.6075 हेक्टेयर जमीन पत्नी के नाम 2017 में खरीदी।

कैलाशचंद्र गुप्ता, एसीएस, कुटीर एवं ग्रामोद्योग

  • 4.92 करोड़ की अंचल संपत्ति।
  • स्वयं व पत्नी के नाम भोपाल के जाटखेड़ी में मकान, कीमत 55 लाख रुपए, 8.70 लाख रुपए कमाई।
  • पत्नी के नाम कटारा हिल्स क्षेत्र में 9.25 लाख रुपए का प्लांट।
  • रायसेन के कीरतनगर में खुद के नाम 9.30 लाख रुपए का प्लॉट।
  • फ्रेंड कॉलोनी इंदौर में खुद के नाम आवासीय प्लॉट, कीमत 31.98 लाख रुपए।
  • अरेरा कॉलोनी भोपाल में स्वयं, पत्नी व सास के नाम प्लॉट, कीमत 3.95 करोड़।