Meat And Fish Ban :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मांस-मछली की बिक्री को लेकर प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। आगामी दिनों में त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए अलग-अलग 10 दिनों में मुर्गा, मांस और मछली बेचना प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 15 अगस्त से प्रभावी होंगे, जो अलग-अलग दिनों में 21 अक्टूबर तक लागू होंगे।
दरअसल, सावन के बाद आगामी दिनों में कई धार्मिक पर्व आने वाले हैं। ये ऐसे पर्व हैं, जिनमें लोग मांस-मछली जैसे मांसाहार का सेवन करना पाप समझते हैं। इस वजह से भोपाल में अलग-अलग 10 दिनों में धार्मिक भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए मांस और मछली को प्रतिबंधित किया जाएगा। अगर कोई विक्रेता इस नियम का उल्लंघन करते हुए मांस-मछली की बिक्री करते पाकड़ाया तो भोपाल नगर निगम द्वारा उसके साथ कड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्री लाइसेंस निरस्त कर देगा।
-15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
-16 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी
-27 अगस्त : गणेश चतुर्थी
-28 अगस्त : पर्युषण पर्व
-3 सितंबर : डोल ग्यारस
-6 सितंबर : अनंत चतुर्दशी
-9 सितंबर : पर्युषण पर्व संवत्सरी उत्तम क्षमा दिवस
-2 अक्टूबर : गांधी जयंती
-7 अक्टूबर : वाल्मीकि जयंती
-21 अक्टूबर : भगवान महावीर का 2500वां निर्वाण दिवस
Published on:
03 Aug 2025 04:41 pm