
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से डिप्टी मेयर बने जुनैद काज़ी (Photo Source- Patrika)
Deputy Mayor Junaid Qazi : भारतीय मूल के लोग दुनिया के कौने-कौने में अलग पहचान बना रहे हैं। बात करें अमेरिका की तो वहां की पॉलीटिक्स में भी भारतीय मूल के लोगों का अहम योगदान देखने को मिल रहा है। हाल ही में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर चुने गए। उससे पहले, भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने और अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं। अब इस फहरिस्त में एक और भारतीय ने अमेरिका में अपनी पहचान कायम की है।
हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले युवा भारतीय मुस्लिम नेता जुनैद काज़ी की, जो अमेरिका के मार्लबोरो शहर से डिप्टी मेयर चुने गए हैं। इस तरह जुनैद काजी ने विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया है। भोपाल के एक साधारण परिवार में जन्में जुनैद काजी पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। खास बात ये है कि, जुनैद काजी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं। इस तरह उन्होंने ये अहम पद हासिल किया है। डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के टिकट पर एक भारतीय मुस्लिम का डिप्टी मेयर बनना एक बड़ी और ऐतिहासिक राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है।
जुनैद काजी का राजनीतिक सफर यहीं से शुरू नहीं हुआ था। साल 2025 में उन्होंने मार्लबोरों सिटी काउंसिल प्रेसिडेंट का चुनाव जीता, जिससे उनकी लीडरशिप काबिलियत साबित हुई। इसके बाद उन्होंने आमजन का भरोसा जीता। स्थानीय मुद्दों में उनकी एक्टिव भागीदारी, पारदर्शिता और जनता के साथ सीधे बातचीत उनकी पहचान बनी। आखिरकार उन्हें डिप्टी मेयर जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, जोहरान ममदानी और जुनैद काजी की राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हैं और वे अलग-अलग पार्टियों से हैं, लेकिन उनमें एक बात कॉमन है। दोनों युवा भारतीय मुस्लिम हैं और दोनों ने अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाकर इतिहास रचा है।
आपको बता दें कि, जुनैद काजी के पिता स्वर्गीय खालिक अंसारी शहर की आम वाली मस्जिद के पास रहते थे। भोपाल में पले-बढ़े जुनैद के बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि, वह एक दिन अमेरिका में डिप्टी मेयर बनेंगे। उनका परिवार अभी भी भोपाल में ही रह रहा है। उनके बड़े भाई अब्दुल रहमान काजी माइनिंग डिपार्टमेंट में अफसर हैं। दूसरे भाई करीम अंसारी भारत के सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। जबकि, छोटे भाई नवीद अंसारी 'एमपी फोर्स' नाम की एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। उनकी बड़ी बहन डॉ. आयशा आयुष विभाग में रजिस्टर्ड डॉक्टर हैं।
Published on:
18 Jan 2026 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
