14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों में दिल को दुरुस्त रखने करना होगा ये छोटा सा काम…

Heart Health Alert: सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में हार्ट से जुड़ी समस्याओं के रोजाना आ रहे 75 से 100 मरीज, हार्ट एक्सपर्ट्स ने बताया एक छोटा सा काम, सर्दियों में कैसे रखें दिल को दुरुस्थ, Healthy Heart Tips...

less than 1 minute read
Google source verification
Heart Health Alert Healthy Heart Tips

Heart Health Alert Healthy Heart Tips: (photo: Freepik)

Heart Health Alert: पानी का सेवन कम कर देते हैं, लेकिन ये हृदय और किडनी के लिए गंभीर खतरा है। ए्स , हमीदिया और जेपी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसे 75 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें पानी की कमी के कारण हृदय से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं।

ये है हिडन डिहाइड्रेशन

डॉक्टर इसे हिडन डिहाइड्रेशन यानी छुपा हुआ निर्जलीकरण बता रहे हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। विशेषज्ञों के अनुसार पानी की कमी से रक्त गाढ़ा हो जाता है। इससे थक्का बनने की आशंका बढ़ती है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है। गाढ़ा खून पंप करने में हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे रक्तचाप बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

हृदय रोगियों रहें ज्यादा सतर्क

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के हृदय विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता के अनुसार सर्दियों में कई हार्ट मरीज परेशान हो रहे हैं क्योंकि वे पर्याप्त पानी नहीं पी रहे। ठंड के मौसम में हृदय रोगियों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

यह भ्रम गलत

डॉक्टरों का कहना है कि यह भ्रम गलत है कि सिर्फ गरम पानी ही फायदेमंद होता है। असल जरूरत शरीर की मांग के अनुसार नियमित पानी पीने की है। पानी कम होने से किडनी पर भी असर पड़ता है और किडनी स्टोन व संक्रमण का खतरा बढ़ता है।