16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार एमपी से दोगुना हज यात्री, 3085 से बढ़कर 8000 हुई संख्या

HAJ 2026: वेटिंग लिस्ट से 3085 का चुनाव, 8000 हुई इस बार हज यात्रियों की संख्या, उम्मीद अभी और बढ़ सकती है संख्या, मिलेगा मौका...

less than 1 minute read
Google source verification
Haj 2026

Haj 2026(photo:patrika)

HAJ 2026: प्रदेश से हजयात्रा पर रवाना होने वालों की संख्या दोगुना हो चुकी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा वेटिंग लिस्ट क्लियर किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के 3,085 अतिरिक्त आवेदकों का चयन पक्का हो गया है। इसके साथ प्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या अब 8,000 हो चुकी है। यह संख्या अभी और भी बढऩे की उम्मीद है। हजयात्रा के लिए प्रदेश से दस हजार लोगों ने आवेदन जमा किए किए थे। हज कोटे के आधार पर इनमें से 4,567 का चुनाव हुआ। बाकी वेटिंग सूची में शामिल हुए। दूसरे प्रदेशों में हज आवेदनों के मुकाबले कोटा अधिक रहा। ऐसे में बचा हुआ कोटा प्रदेश को मिला। इस कोटे से वेङ्क्षटग सूची की लिस्ट से चुनाव हुआ है।

वेटिंग लिस्ट में इस बार सभी को मौका मिलने की उम्मीद

मध्य प्रदेश से इस बार हर हज आवेदक को हज यात्रा (HAJ 2026) का मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा अतिरिक्त कोटे के लगातार बढऩे के चलते हैं। यह कोटा सेंट्रल हज कमेटी निर्धारित करती है। देशभर से डेढ़ लाख लोग रवाना होंगे। इसके आधार पर हर प्रदेश का अपना कोटा है। इसमें आवेदन न होने पर कमेटी उन प्रदेशों को इसे बांट देती है जहां आवेदक हैं।

ये रहे हाल

कुल आवेदन: 10 हजार

प्रारंभिक कोटा: 4,567

वेटिंग से अब तक चयन: 3,085

वेटिंग में अब भी 2 हजार यात्री

वेटिंग लिस्ट से इस बार बहुत उम्मीद

हज यात्रा (HAJ 2026) पर रवाना होने वालों की संख्या इस बार ज्यादा होगी। वेटिंग सूची से अब तक तीन हजार से ज्यादा नाम चुने जा चुके हैं। यात्रा शुरू होने में अभी करीब दो माह हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है सूची में शेष लोगों को भी यात्रा का मौका मिलेगा।

-मोहम्मद तौफीक, सचिव, ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी