1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और वेतन

Government Job : एमपीईएसबी ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली है, जिसमें वनरक्षक के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
सरकारी नौकरी का वादा अधूरा? भर्ती आंकड़ों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने कहा- युवाओं के साथ धोखा...(photo-patrika)

सरकारी नौकरी का वादा अधूरा? भर्ती आंकड़ों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने कहा- युवाओं के साथ धोखा...(photo-patrika)

Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि, मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड यानी एमपीईएसबी ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली है, जिसमें वनरक्षक के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद शामिल हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन प्रॉसेस शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी। वहीं, 19 मार्च 2026 तक फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख है।

एप्लीकेशन की फीस

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मदीवार www.esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। जनरल के लिए 500 रुपए और एसटी-एससी-ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपए फीस तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

इच्छुक अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं-12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा, कम से कम 18 साल का होना जरूरी है। रिजर्व कैटगरी को उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र 1 जनवरी 2026 के हिसाब से की जाएगी। उम्र से जुड़ी अदिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर परीक्षा की तारीख भी घोषित की गई है। एमपीईएसबी के मुताबिक, वनरक्षक परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। ये एग्जाम प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बात करें चयन प्रक्रिया की तो परीक्षा के बाद नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

कितना वेतन मिलेगा

आपको बता दें कि, वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी के पदों का वेतनमान समान रहेगा। वहीं, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट की सैलरी 1 लाख 14 हजार 800 तक रहेगी।