3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना-चांदी के भाव ने बढ़ाई धड़कनें, जानें 18-22 और 24 कैरेट Gold Price

Gold Silver Price: पिछले 10 दिन से दिल की धड़कनें बढ़ा रहे हैं सोना-चांदी के भाव, एक्सपर्ट ने निवेशकों को दी सलाह, रहें कूल.... करें थोड़ा सा इंतजार

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price rise

Gold Silver Price Increased heartbeat: सोना-चांदी के भाव में अनिश्चितता से निवेशकों की बढ़ी टेंशन। 10 दिन से कभी गिर रहे कभी आसमान छू रहीं कीमतें

Gold Silver Price Increased: सोना चांदी के बाजार में एक बार फिर तेजी नजर आई। पिछले एक सप्ताह से Gold Silver Price में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति है। हालांकि आज ये स्थिति कुछ रिकवर करती या कहें कि संभलती नजर आई। निवेशक और आम खरीदार अभी भी सतर्क नजर आए। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और आम बजट 2026-27 का असर सराफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है।

सोने के भाव में स्थिरता का प्रयास, लेकिन दबाव कायम

सोने के भाव (gold silver price) में आज एक सीमित तेजी देखने को मिली। राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोने के भाव लगभग 1, 50 हजार से 1, 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता दिखा। जबकि 24 कैरेट सोने के भाव 1 लाख 38 हजार से 1 लाख 42 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास रहे।

भोपाल, इंदौर और रतलाम जैसे शहरों में स्थानीय टैक्स और ज्वैलरी चार्ज के कारण भावों में हल्का सा अंतर देखने को मिल सकता है। सराफा कारोबारी और बाजार एक्सपर्ट नवनीत कुमार अग्रवाल के मुताबिक, शादी-विवाह का सीजन नजदीक होने के बादजूद खरीदार फिलहाल रुककर देखने की रणनीति फॉलो कर रहे हैं।

चांदी में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव, भारी गिरावट के बाद फिर संभली

चांदी के बाजार में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों रिकॉर्ड उंचाई 2.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास रहा। इंदौर और रतलाम जैसे व्यापारिक शहरों में चांदी की मांग कमजोर बनी रही। कारोबारियों का कहना है कि अचानक आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों का भरोसा डगमगाया है, हालांकि कुछ लोग चांदी खरीदने का ये सही मौका मान रहे हैं।

क्यों बार-बार बदल रहे भाव

-बजट का असर-
आम बजट के बाद सोना-चांदी को लेकर कोई बड़ा ऐलान न होने से बाजार में ठहराव है।

-वैश्विक बाजार के संकेत-

डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर पड़ता है।

-मुनाफा वसूली-

ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली के लिए चांदी बेच दी। इसका असर कीमतों पर दिखा और चांदी के दामों में गिरावट आई।

आज 3 फरवरी सोने-चांदी के प्रमुख बाजारों में कीमतें

  • प्योर गोल्ड प्राइज इंदौर- 1,54,046
  • भोपाल में आज सोने के दाम- 1,41,349 रुपए
  • रतलाम में सोने के दाम 1,41,349 रुपए

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

निवेशक अब भी थोड़ा इंतजार करें। उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए। लंबी अवधि की रणनीति यहां फायदे का सौदा साबित होगी। वहीं ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए भाव फिलहाल बेहतर हैं, लेकिन खरीद से पहले स्थानीय बाजार का लाइव रेट जरूर पता कर लें। पिछले एक सप्ताह से आज 3 फरवरी तक सोना चांदी के बाजार में अनिश्चितता और सतर्कता का माहौल नजर आया, जहां सोना सीमित दायरे में स्थिर होने का प्रयास करता दिखा, वहीं चांदी की कीमतों में भी निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं। आने वाले दिनों में भी ऐसे ही उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
-नवनीत कुमार अग्रवाल, सोना-चांदी कारोबारी एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार एक्सपर्ट

Story Loader