2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, जमीन पर आई कीमतें, जानें निवेश का सही समय

Gold Silver Price Crash: मध्यप्रदेश समेत देशभर के सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना-चांदी भाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीते तीन महीनों से लगातार चढ़ते भावों में 4 दिन से गिरावट देखने को मिल रही है। इस Gold Silver Price Crash को एक्सपर्ट ने बड़ा 'करेक्शन' बताया है। निवेश को लेकर कही बड़ी बात....

4 min read
Google source verification
gold Silver Price Crash

gold Silver Price Crash(patrika creative)

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी के भाव आज एक बार फिर औंधे मुंह गिरे हैं। पिछले चार दिन से बाजार में नजर आ रही गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। तीन महीनों से जहां सोना-चांदी का बाजार लगातार बूम कर रहा था, वहीं अब करेक्शन के दौर में पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में आज जारी हुए भाव बताते हैं कि सोना और चांदी अपने ऊपरी स्तर से नीचे फिसल रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये गिरावट खतरे का संकेत है या फिर आने वाली बड़ी तेजी से पहले की सामान्य स्थिति या करेक्शन है? patrika.com पर एक्सप्लेनर रिपोर्ट में जानें सोना चांदी के आज के भाव और करेक्शन का पूरा सच…

यहां हम आपको लेकर चल रहे हैं सर्राफा बाजार में। जहां से हम आपको बता रहे हैं सोना-चांदी के आज के ताजा भाव, बीते कुछ दिनों की तुलना के साथ और समझा रहे हैं कि बाजार में चल रहा सोना चांदी क्रैश में आखिर क्या है सोना-चांदी बाजार में 'करेक्शन' की परिभाषा? इस एक्सप्लेनर में हमने की एक्सपर्ट्स से बात, ताकि निवेशकों को हो सही जानकारी…

पहले जानें पिछले दिनों की तुलना में आज का ट्रेंड

पिछले उछाल के दौरान तहां चांदी 4 लाख 20 हजार रुपए किलोग्राम तक पहुंची थी। लेकिन अब ये घटकर 2 लाख 40 हजार के करीब आ गई है। यह 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सोने का भाव 1 लाख 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1 लाख 45 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है। इसे बाजार में सोने-चांदी के भावों में क्रेश (Gold Silver Price Crash) कहा जा रहा है। यानी भारी गिरावट। जबकिएमपी के एक्सपर्ट्स नवनीत कुमार कहते हैं कि इसे क्रेश कहना ठीक नहीं। ये सोना-चांदी की कीमतों का करेक्शन फेज है, जो पिछले तीन चार दिन से जारी है और हेल्दी बाजार के लिए बेहद जरूरी प्रोसेस।

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव, जानें बाजार की बड़ी बातें

-विशेषज्ञ नवनीत कहते हैं कि देश-विदेश के बाजार में पहले तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हाल में करेक्शन शुरू हो गया है। ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट, डॉलर के भाव और मुनाफा बुकिंग जैसे बड़े कारण हैं जो इनकी कीमतों में गिरावट में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

-देश के आम बजट के दिन भी सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम से गिरी थीं। बाजार गिरावट के साथ खुले थे। इससे निवेशकों में गिरावट का मूड बना।

-दीपावली के बाद से यानी पिछले तीन-चार महीने से लगातार तेजी ही वैरियंट बनी हुई थी। अब पिछले 4 दिनों से करेक्शन का फेज चल रहा है, जिसका आना स्वाभाविक है।

-ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी दबाव में है। डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर सोना-चांदी या अन्य कीमती धातुओं पर नजर आता है।

-इंटरनेशनल फ्यूचर्स में गिरावट का सीधा असर भारत पर ही ज्यादा पड़ता है।

-MCX पर वायदा कारोबार में अचानत बिकवाली बढ़ी। मार्जिन एडजस्टमेंट और शॉर्ट टर्म ट्रेंडिंग के कारण दाम गिरना।

-बजट के आसपास निवेशक सतर्क रहते हैं। कई निवेशक जोखिम वाले सौदों से बाहर आ जाते हैं। इससे भी सोना-चांदी पर प्रेशर पड़ता है।

-इसके अलावा चांजी सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि उद्योगों में भी इस्तेमाल होती है। जब ग्लोबल ग्रोथ को लेकर चिंता होती है, तो चांदी के भाव ज्यादा गिरते हैं। यही कारण है कि चांदी में 40% से ज्यादा का क्रैश या करेक्शन दिखा है।

-इसके अलावा मुनाफा वसूली भी इसका कारण है। बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊंचे भाव पर खरीदा हुआ माल बेच दिया। जैसे ही बिकवाली बढ़ी, दाम नीचे आने लगे। चांदी में मुनाफा वसूली ज्यादा दिखी, इसलिए गिरावट भी ज्यादा आई।

जानें क्या है करेक्शन? (Gold Silver Price Crash)

दरअसल जब किसी चीज (सोना-चांदी) के दाम बहुत तेजी से और लगातार ऊपर जाते हैं, तो एक समय ऐसा भी आता है, जब वो फिर से नीचे आ जाते हैं। इसे बाजार की स्वस्थ गिरावट के तौर पर देखा जाता है। और यही गिरावट करेक्शन कहलाती है। इनकी कीमतें गिरना क्रैश नहीं करेक्शन कहा जाएगा।

सोना-चांदी में कैसे हुआ करेक्शन

दरअसल चांदी करीब 4.20 हजार रुपए किलो तक पहुंच गई थी। अब 2 लाख 40 हजार पर आ गई है। कुल गिरावट 1 लाख 80 हजार की यानी 35 फीसदी की। इसे 35 फीसदी करेक्शन माना जाएगा। बता दें कि चांदी की कीमतें अब तक 40-43 फीसदी तक गिर (Gold Silver Price Crash) चुकी हैं।

वहीं सोना करीब 1 लाख 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1 लाख 50 हजार के करीब प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस तरह सोने की कीमतों में करीब 25000 रुपए की गिरावट यानी 14.3 फीसदी तक सोना सस्ता हुआ है। यही कीमत सोने के बाजार का करेक्शन है।

अब आगे क्या?

-फिलहाल बाजार करेक्शन फेज में है
-एक्सपर्ट मानते हैं कि ये अस्थायी है
-मार्च के बाद नया साइकिल शुरू होगा और बाजार फिर से बूम करेगा

करेक्शन का समय है, बाजार फिर करेगा बूम

आज चांदी जहां 1 लाख 49 हजार करीब सोने का भाव है। 2 लाख 45 हजार चांदी का भाव है। शॉर्ट टर्म में एक दम से तेजी का बाजार था। शॉर्ट टाइम में करेक्शन बनना था। ये करेक्शन का फेस है, मार्च के बाद से नया साइकिल चालू होगा और बाजार फिर नई ऊंचाई दिखेगा। सोने-चांदी के भाव में दीपावली के बाद से यानी पिछले तीन महीने से लगातार तेजी बनी हुई थी। बाजार एक ही तरफ जा रहा था। कहीं न कहीं एक करेक्शन आना था। जो हेल्दी बाजार के लिए जरूरी होता है। ये करेक्शन पिछले चार दिन से लगातार चल रहा है। जहां चांदी के भाव 4 लाख 20 हजार के ऊपरी स्तर से गिरकर 2 लाख 40 हजार पर आ गया। ऐसे ही सोने का भाव भी 1 लाख 75 भाव से गिरकर करेक्शन होते हुए 1 लाख 47 हजार पर आ गया। ऐसा लगता है ये करेक्शन का फेज है, मार्च से बाजार एक बार फिर नई ऊंचाईयों को छुएगा। फिलहाल निवेशक सोना-चांदी के बाजार से दूरी बनाकर रखें।

-नवनीत कुमार अग्रवाल, सोना-चांदी बाजार एक्सपर्ट

भोपाल में सोना-चांदी के 1 फरवरी के भाव

सोना 24K- 1 लाख 6000- प्रति 10 ग्राम
चांदी- 2 लाख 85000- प्रति किलो ग्राम
डॉलर - 91.60
सोना Ime- डॉलर प्रति ओंस
चांदी Ime- डॉलर प्रति ओंस
आभूषण खरीदते समय इस भाव में 3% जीएसटी एवं लेबर चार्ज भी अतिरिक्त देना होगा

भोपाल में सोने के आज के ताजा भाव

-24 कैरेट सोना (10 ग्राम)- 1,51, 580- 1,60,720
-22 कैरेट सोना-(10 ग्राम)- 1,38,950-1,51,868

भोपाल में आज चांदी का भाव

चांदी एक किलोग्राम- 3,00,000-3,65000 रुपए

संबंधित खबरें

Story Loader