भोपाल, Jun 02, 2026

Giribala Singh untied the noose from Twisha effigy in just 10 seconds- Demo Pic
Twisha Sharma Case -ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की सीबीआइ पड़ताल कर रही है। इसके लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया। खास बात यह है कि इस दौरान ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के बयानों में विरोधाभास मिला। इससे गुत्थी और उलझ गई। मामले को सुलझाने के लिए सीबीआइ मंगलवार को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। प्रक्रिया के लिए सीबीआई पूर्व जज गिरिबाला सिंह व पति समर्थ को लेकर घटनास्थल बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची। सीबीआई ने 80 किलो वजनी पुतले के साथ सीन रीक्रिएट किया। पति समर्थ ने जहां पुतले को सहारा देकर उठाया वहीं सास गिरिबाला ने 10 सेकंड से भी कम समय में उसका फंदा खोल दिया।
आरोपियों और गवाहों के बयानों का मिलान
क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों और गवाहों के बयानों का मिलान किया गया। इनमें कुछ विरोधाभाषी बातें सामने आईं। ऐसे में सीबीआई कोर्ट से आरोपियों से पूछताछ के लिए और समय मांग सकती है। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 2 जून तक रिमांड पर लिया गया था जिसकी समय सीमा आज खत्म हो रही है। जांच एजेंसी इसे बढ़ाने की मांग कर सकती है।
पूर्व जज गिरिबाला सिंह व पति समर्थ को लेकर घटनास्थल बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची सीबीआई
भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री सुलझाने के लिए सीबीआइ ने सोमवार को क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह व पति समर्थ को लेकर घटनास्थल बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची। ट्विशा को सीपीआर देने की प्रक्रिया भी देखी।
ट्विशा की हाइट व 80 किलो वजन के बराबर सफेद पुतले को फंदे पर लटकाया। समर्थ ने पीछे से पुतले को उठाया। फिर सास गिरिबाला ने महज 10 सेकंड से भी कम समय में फंदा खोल दिया। बताते हैं, गिरिबाला व समर्थ के बयानों में विरोधाभास दिखा।
सीबीआइ की पांच दिन की रिमांड मंगलवार को पूरी हो रही है लेकिन अभी अहम बिंदुओं पर पूछताछ बाकी है। आरोपियों के बयानों में विरोधाभास, डिजिटल, फॉरेंसिक सहित कई तकनीकी साक्ष्यों के मिलान करना बाकी है। इसलिए सीबीआइ मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दोनों का 3-5 दिन और रिमांड मांग सकती है।
संबंधित विषय:
Updated on: 02 Jun 2026 06:52 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।