30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 30, 2026

ट्विशा केस: केवल 2 सवालों से सुलझ जाएगा मौत का मामला, उलझ गईं गिरिबाला सिंह

Twisha Sharma Case- अब ट्विशा की मौत की जांच प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित हुई, सास व पति से सीबीआइ करेगी गहन पूछताछ, गर्भपात-दहेज हत्या मुख्य बिंदू

Giribala Singh Entangled in Twisha Sharma Dowry Death Case

Giribala Singh Entangled in Twisha Sharma Dowry Death Case

Twisha Sharma Case- भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला धीरे धीरे साफ होता जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम को कई सवालों के जवाब मिल चुके हैं। हालांकि अभी कुछ प्रमुख बिंदु स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सीबीआई की जांच अब दहेज हत्या से जुड़े इन्हीं बिंदुओं पर केंद्रित हो गई है। जांच एजेंसी के लिए ट्विशा शर्मा द्वारा गर्भपात कराना, दहेज से संबंधित मांगें और इसके बाद संदिग्ध हालातों में मौत की पड़ताल अब मुख्य बिंदू हैं। सीबीआई को सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से मुख्यत: इन्हीं बिंदुओं पर पूछताछ करनी है। ऐसे में दोनों की उलझन बढ़ गई हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं।

बहू की संदिग्ध मौत में आरोपों से घिरीं सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को सीबीआइ ने शुक्रवार को 5 दिन की रिमांड पर लिया। सीबीआइ ने कोर्ट से पूछताछ के लिए 7 दिन का रिमांड मांगा। कोर्ट ने 5 दिन की मंजूरी दी। अब सीबीआइ 2 जून को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

पूर्व जज दो घंटे तक कठघरे में खड़ी रहीं

जिस जिला कोर्ट में गिरिबाला सिंह जिला जज रहीं, उन्हें वहीं कठघरे में खड़ा होना पड़ा। जस्टिस शोभना भलावे की कोर्ट में वे दो घंटे से ज्यादा खड़ी रहीं। बता दें कि 15 जुलाई 2021 से 28 फरवरी 2023 तक गिरिबाला सिंह भोपाल की जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थीं।

2 मुख्य सवालों के जवाब तलाश रही सीबीआई, दहेज हत्या से जुड़े

सीबीआई के सामने केस अब पूरी तरह से खुल गया है। ऐसे में कुछ सवालों के जवाब पूरा मामला स्पष्ट कर सकते हैं। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड इसीलिए मांगी गई है। जांच अधिकारियों के अनुसार मां-बेटे दोनों से ट्विशा की संदिग्ध मौत के संबंध में सवाल-जवाब किए जाएंगे। अब तक दहेज हत्या से जुड़े जितने भी साक्ष्य मिले हैं, उन पर पूछताछ होगी। इसके साथ ही गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से ट्विशा के गर्भपात को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

प्रमुख बिंदु

ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट में पेश किया
सीबीआइ ने सास पूर्व जज की भी रिमांड मांगी
कोर्ट के कठघरे में गिरिबाला दो घंटे खड़ी रहीं
यहां 19 माह जिला जज रहीं
पूर्व जज और बेटा समर्थ 5 दिन की रिमांड पर
सीबीआइ ने पूछताछ मुख्य सवालों पर केंद्रित की

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें