भोपाल, May 29, 2026

Former Judge Giribala Singh Lands in Deep Trouble in the Twisha Sharma Case
Twisha Sharma case- ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह कानूनी शिकंजे में बुरी तरह से फंस चुकी हैं। गुरुवार को गिरफ़्तारी के बाद उन्हें बेटे समर्थ सिंह के साथ सीबीआई की हवालात में रखा गया। आज गिरिबाला सिंह को सीबीआई, कोर्ट में पेश करेगी। पूर्व जज, ट्विशा शर्मा केस की जांच कर रहे अधिकारियों के सवालों में घिरीं हैं। सीबीआई उनसे प्रमुख रूप से यह जानना चाह रही है कि फांसी लगाने और एम्स ले जाने के बीच ट्विशा के साथ क्या हुआ! उसके शरीर पर 6 चोटें कैसे आईं। गिरिबाला सिंह अधिकारियों के सामने पुराने बयान ही दोहरा रही हैं लेकिन सीबीआई को इस पर भरोसा नहीं हो रहा।
सीबीआई ने मामले की जांच तेज कर दी है। सोमवार की रात को दिल्ली से आकर नई एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही टीम लगातार सक्रिय है। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियोें ने केस के हर पहलू को खंगालने की कोशिश की है। जांच अधिकारियों के अनुसार चार दिनों में ही टीम को कई अहम सबूत हासिल हो चुके हैं।
बहू की संदिग्ध मौत के केस के संबंध में सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घरेलू कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। सीबीआई के जांच अधिकारियों ने समर्थ के उस चचेरे भाई स्वराज को भी तलब किया, जिसने वारदात के बाद कथित तौर पर ट्विशा शर्मा को फंदे से उतारने में मदद की थी।
ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात को कटारा हिल्स स्थित अपने घर की छत पर मौत को गले लगाया था। सीबीआई टीम ने घटना को फिर से समझने की कोशिश की है। टीम ने मामले के अहम गवाहों से पूछताछ कर ली है।
सीबीआई अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह से मुख्य रूप से यह जानने की कोशिश कर रही है कि ट्विशा के शरीर पर 6 चोटें कैसे आईं! सूत्रों के अनुसार, यह सवाल गिरिबाला सिंह से कई बार पूछा गया। शव को उतारने और एम्स ले जाने के बीच क्या, क्या हुआ, सीबीआई के लिए यह जांच का अहम विषय है। हालांकि वे बार-बार यही कहती रहीं कि चोटोें के निशान इसी दौरान लगे होंगे। सीबीआइ इससे सहमत नहीं है।
बता दें कि 12 मई को ट्विशा की मौत के बाद उसके शरीर पर लगे 6 चोटों के निशान के बारे में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जिक्र है। सीबीआइ भी इसकी पड़ताल में जुटी है।
संबंधित विषय:
Updated on: 29 May 2026 08:14 am


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।