
रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में पुलिस ट्रेनिंग (Photo Source- Patrika)
Passport Seva : पासपोर्ट आवेदन करते समय पता लिखने में हुई एक छोटी सी गलती आपका पासपोर्ट आवेदन लंबे समय के लिए पेंडिंग करवा सकती है। सही जानकारी देने पर 24 घंटे में पुलिस वेरिफिकेशन हो जाता है। पासपोर्ट आवेदन में आपराधिक प्रकरण एवं कोर्ट से हुए निर्णय के बारे में भी स्पष्ट जानकारी दी जानी
चाहिए। ऐसा नहीं होने असुविधाजनक स्थिति निर्मित होती है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय पुलिस कर्मचारियों की पासपोर्ट वेरीफिकेशन ट्रेनिंग के समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस ए.साईं मनोहर ने ये जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, आईजी अंशुमान सिंह, डीसीपी सोनाक्षी सक्सेना एवं रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया ने 55 जिलों से आए 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के प्रश्नों का उत्तर देकर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के तौर तरीके समझाए।
कोहेफिजा थाने को भोपाल में सर्वाधिक 3000 पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए अवार्ड दिया गया। रतलाम के मानिक चौक थाना, सतना सिटी कोतवाली थाना, शिवपुरी कोतवाली थाना सहित धार राजोद थाना सर्वाधिक पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए सम्मानित किए गए।
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि, बीते साल 3 लाख से ज्यादा आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पासपोर्ट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करवाया गया। छोटे जिलों पासपोर्ट सेवा केंद्र में आने वाले आवेदनों में उत्पन्न हुई आपत्ति को निराकरण करने के लिए एम पुलिस एंड्रॉयड एप्लिकेशन के माध्यम से भी सुनवाई की जा रही है।
Published on:
01 Feb 2026 10:38 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
