7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 07, 2026

“गद्दारी करनेवाले विधायक अपने बाप की औलाद नहीं, वह वर्ण शंकर” MP में क्रास वोटिंग पर उखड़े कांग्रेस एमएलए

Babu Jandel - श्योपुर विधायक बाबू जंडेल के बिगड़े बोल, कांग्रेस की राज्यसभा सीट छीनने के लिए क्रास वोटिंग की जुगत भिड़ा रही बीजेपी

Congress MLA Babu Jandel statement on cross-voting in MP

Congress MLA Babu Jandel statement on cross-voting in MP

Meenakshi Natarajan- मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिनमें से 2 अभी बीजेपी के पास है। पार्टी ने अपने पुराने सांसदों की जगह इस बार दो नए नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। उनके नामांकन पत्र भी जमा करा दिए हैं। इधर कांग्रेस की 1 सीट है जिसके लिए हाईकमान ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। दिग्विजय सिंह द्वारा खाली की जा रही इस सीट पर भी बीजेपी की नजर है। कांग्रेस की इस राज्यसभा सीट को छीनने के लिए बीजेपी नेता क्रास वोटिंग की जुगत भिड़ा रहे हैं। इससे कांग्रेसी बेचैन हैं। श्योपुर से कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल ने पार्टी विधायकों को चेताया। उन्होंने कहा कि गद्दारी करनेवाले विधायक अपने बाप की औलाद नहीं।

राज्यसभा के लिए प्रदेश की तीसरी सीट पर जीत के लिए भाजपा ने पुख्ता तैयारियां की हैं। अपने दो संभावित उम्मीदवारों के नामांकन के दस्तावेज तैयार करवा लिए हैं। सीएम मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी बीजेपी विधायकों को सोमवार तक किसी भी हाल में भोपाल न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस विधायक भी डटे

इधर कांग्रेस विधायकों ने पहले ही भोपाल में डेरा डाल रखा है।
विधायक दल की बैठक विधायकों ने मीनाक्षी नटराजन को जिताकर कांग्रेस को मजबूत करने की सौगंध ली। बैठक में कांग्रेस विधायकों को भी पार्टी ने भोपाल न छोडऩे और सोमवार को प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में शामिल होने कहा है। सभी ने नटराजन को जिताकर कांग्रेस को मजबूत करने की बाकायदा सौगंध भी खाई।

भाजपा ने प्रत्याशी उतारा, तब भी जीतेंगे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा, भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारने का भ्रम फैला रही है। यदि तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारेगी तब भी कांग्रेस जीतेगी। कहा, महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा ने 2 में से 1 भी सीट पर महिला को जगह नहीं दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सीट जीतने का दावा जरूर कर रहे हैं पर बीजेपी के इरादों से पार्टी में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। पार्टी नेता विधायकों की क्रास वोटिंग से आशंकित हैं।

विधायक बाबू जंडेल ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की

श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि हम पूर्णरूप से तैयार हैं। कांग्रेस को घबराने की जरूरत नहीं है। पार्टी के सभी विधायक मीनाक्षी नटराजन को जिताएंगे। विधायक बाबू जंडेल ने यह भी कहा कि जो विधायक गद्दारी करेगा वह अपने बाप का भी नहीं। वह वर्ण शंकर औलाद है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें