CM Mohan Yadav- देश के एक प्रसिद्ध संत के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। एमपी के सीएम मोहन यादव ने उनकी खैरियत पूछी है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। सीएम मोहन यादव ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष प्रसिद्ध संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से हालचाल पूछा एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर ट्वीट कर जानकारी दी।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष प्रसिद्ध संत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबियत पिछले साल ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें तब मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीएम मोहन यादव ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए वीडियो कॉल किया। उन्होंने
संत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने और धर्म पथ पर आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करते रहने की कामना की।
सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा—
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष, परम पूज्य संत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज से वीडियो कॉल के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवान श्रीराम जी से प्रार्थना है कि महाराज जी शीघ्र स्वस्थ हों और सदैव धर्म पथ पर आगे बढ़ने हेतु हमारा मार्गदर्शन करते रहें।
Published on:
16 Aug 2025 06:36 pm