भोपाल, May 28, 2026

CBI summons Samarth Singh's brother as well in the Twisha case
Twisha Sharma Case - ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल में CBI जांच तेज हो गई है।जांच अधिकारी जहां केस से संबंधित लोगों के बयान ले रहे हैं वहीं साक्ष्य जुटाने में भी लगे हैं। इसके लिए सीबीआई टीम बुधवार को दिनभर सक्रिय रही। अधिकारियों ने जहां पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर की थ्री डी मैपिंग कराई वहीं क्राइम सीन भी देखा। इसके साथ ही ट्विशा के पति और मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को उनके आवास पर ले गए। मामले में आगे की जांच के लिए आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। इसी के अंतर्गत समर्थ सिंह के रिश्ते के भाई को भी उनके घर बुलाकर बयान दर्ज किए गए।
राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला पूरे देश में गूंज रहा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला पूरे देश में गूंज रहा है। उनकी 12 मई को कटारा हिल्स आवास पर संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। इस मामले में पति समर्थ सिंह और सास भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह का कहना है कि ट्विशा ने आत्महत्या की। इधर मायके पक्ष ने दोनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
केस में पति समर्थ सिंह को जहां पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया था वहीं अब गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत भी निरस्त कर दी गई है। बुधवार को देर रात 1 बजे जबलपुर हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया जिसके बाद सीबीबाई द्वारा पूर्व जज की कभी भी गिरफ़्तारी की जा सकती है।
आरोपी समर्थ सिंह की बयानों की सीबीआई गहराई से तस्दीक कर रही है। इसके लिए CBI अधिकारी उसे घर भी ले गए। इसके अलावा समर्थ सिंह के रिश्ते के भाई स्वराज सिंह को भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश और मृतका की सास गिरिबाला सिंह के आवास पर बुलाया गया। सीबीआई अधिकारियों ने उनसे केस के संबंध में पूछताछ की।
इधर, अग्रिम जमानत निरस्त होने के दूसरे दिन गिरिबाला सिंह अपने बंगले के बाहर आईं। गुरुवार को सुबह सुबह उन्होंने रोड पर एक कुत्ते को खाना खिलाया।
संबंधित विषय:
Updated on: 28 May 2026 01:39 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।