
Budget 2026 brings windfall for MP's textile industry
Budget 2026- दुनिया में सस्ते कपड़ों के निर्यात में अव्वल बांग्लादेश की इंडस्ट्री इन दिनों संकट में है। भारत से ड्यूटी-फ्री यार्न के आयात से उनकी कई कपड़ा मिलें बंद हो जाने की आशंका मंडरा रही है। इसके विरोध में बांग्लादेश के मिल मालिकों ने हड़ताल की भी चेतावनी दी है। वहां की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अफरातफरी के इस माहौल के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में भारत की कपड़ा इंडस्ट्री के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर दी हैं। इनसे देश को ग्लोबल मार्केट में मजबूती मिलने की उम्मीद है। वस्त्र उद्योग से संबंधित बजट प्रावधानों का मध्यप्रदेश को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। कपड़ा उद्योग में अब दुनियाभर में एमपी की धाक जम सकती है। सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav ने इस ओर इशारा भी किया है। केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग से संबंधित घोषणाओं पर उन्होंने साफ कहा कि इनसे प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल की तस्वीर बदल जाएगी। यहां सर्वाधिक कपास उत्पादन होता है। गुणवत्ता के कारण विश्वभर में इसकी डिमांड बढ़ रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में देश में चैलेंज मोड पर मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की बात कही है। उन्होंने राष्ट्रीय फाइबर योजना की भी घोषणा की। सिल्क प्रोडक्शन, मशीनरी सपोर्ट, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम तथा टेक्सटाइल्स सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट के लिए अहम ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री ने गारमेंट सेक्टर को खासा विस्तार देने की बात कही।
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav ने वित्त मंत्री की इन घोषणाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल दिया गया है। इससे मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा।
सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में पीएम मित्र पार्क के रूप में मध्यप्रदेश को टैक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा निमाड़ अंचल नई उड़ान के लिए तैयार है। केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से संपूर्ण राष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश को भी विशेष लाभ होगा।
Updated on:
01 Feb 2026 09:42 pm
Published on:
01 Feb 2026 09:38 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Budget 2026
