29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 21, 2026

ट्विशा केस में सामने आया ऑडियो टेप ! सास बोली- ‘फायदे के लिए संबंध बनाए थे’

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस को लेकर एक कथित ऑडियो टेप सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.....

Dowry of 20 Lakh Demanded for Twisha Sharma Wedding

Dowry of 20 Lakh Demanded for Twisha Sharma Wedding (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case:भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस लगातार उलझता जा रहा है। अब इस केस एक कथित ऑडियो टेप सामने आने का दावा किया जा रहा है। जिससे इस मामले को नया मोड़ मिला है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच बातचीत सुनाई गई है।

लेकिन बता दें कि इस कथित ऑडियो की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले को लेकर भी जांच एजेंसियां जांच कर सकती हैं। ऑडियो टेप में बातचीत के दौरान ट्विशा शर्मा के पुराने रिश्तों और उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछे गए। ट्विशा के परिवार ने इस पर गंभीर आपत्ति भी जताई है। परिवार का आरोप है कि ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए।

'फायदे के लिए बनाए संबंध...'

कहा जा रहा है कि बातचीत में कथित रूप से यह पूछा गया कि क्या ट्विशा पहले दूसरे मर्दों के साथ रिश्तों में थीं, क्या उन्होंने "फायदे के लिए संबंध बनाए थे और क्या शादी के बाद भी ऐसा व्यवहार जारी रहेगा। हालांकि, इस ऑडियो क्लिप की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

इतना ही नहीं ऑडियो क्लिप में यह भी दावा किया जा रहा है कि बातचीत में “promiscuity can be a habit” यानी “ऐसा व्यवहार आदत भी हो सकता है” जैसी टिप्पणी की गई। ऑडियो के कुछ हिस्सों में कथित तौर पर ट्विशा की तुलना यौनकर्मियों से किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडियो में ये बात भी सुनी जा सकती है कि “कुछ लोग दिमाग बेचकर कमाते हैं, कुछ लोग शरीर बेचकर.” इन कथित टिप्पणियों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

निष्पक्ष जांच कर रही SIT

इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर संजय सिंह का कहना है कि SIT हर एंगल से निष्पक्ष जांच कर रही है। पहले ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मृतका के गले पर मिले निशान बेल्ट से फांसी लगाने के हैं। वहीं, कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने परिजनों के साथ अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पूरे थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। थाने में परिजनों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई।

नोट: पत्रिका किसी भी ऑडियो टेप की पुष्टि नहीं करता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें