29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 60 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा बड़ा दायित्व, सरकार ने किया पदोन्नत

MP DGP- अभियान में अच्छे काम का मिला इनाम, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति

2 min read
Google source verification
60 police personnel promoted by DGP in MP

एमपी में 60 पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी ने किया पदोन्नत

MP DGP- मध्यप्रदेश में 61 कर्मचारियों, अधिकारियों को बड़ा दायित्व दिया गया है। सरकार ने इन्हें पदोन्नत किया है। सभी अधिकारी, कर्मचारी पुलिस विभाग के हैं। प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए हॉक फोर्स में तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। एमपी के पुलिस महानिदेशक डीजीपी कैलाश मकवाणा ने आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक को प्रमोट करने की मंजूरी दे दी है। इन पुलिसकर्मियों ने नक्सली मुठभेड़ों में साहसिक योगदान दिया था जिसके बाद सभी को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सभी को पदोन्नत कर अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में डीजीपी कैलाश मकवाणा का आदेश जारी किया। आदेश में सूचीबद्ध सभी पुलिसकर्मी विशेष सशस्त्र बल (SAF) और बालाघाट जिला पुलिस बल से संबंधित हैं। डीजीपी के आदेश में पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की बात कही गई है।

बता दें कि पुलिस दल की प्रतिबंधित माओवादी के जीआरबी डिवीजन के मलाजखंड दलम से मुठभेड़ हुई। इसमें चार नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में रीता उर्फ तुब्बी श्रीरांगु हिडामी (पति चंदू उर्फ देवचंद), सुमन, इमला उर्फ तुलसी और रवि मडावी उर्फ बदरेको की मौत हुई। ये चारों कुख्यात नक्सली थे और एरिया कमेटी सदस्य भी थे। इस साहसिक अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया है।

इन्हें मिली पदोन्नति

इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत हुए: बिपिन चंद्र खलको, इंदर सिंह बिदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा और नर्वदेश श्रीवास्तव को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन दिया गया है।

मुनेंद्र सिंह को सहायक उप निरीक्षक यानि एएसआई से उप निरीक्षक यानि एसआई बनाया गया है।

एएसआई पद पर पदोन्नति
अनिल सिंह भदोरिया, देवेंद्र धुर्वे, रुद्री चंद्र ज़खमोला, विकास कुमार राजपूत, मत्ते सिंह मरावी, उज्जवल घोरमारे, मनोज कुमार यादव, रविंद्र कुशवाह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप गोसाई, विनोद कुमार मर्सकोले, उमेश कुमार पटेल को एसएएफ के प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एसएएफ पद पर पदोन्नत किया गया है।

ये बने प्रधान आरक्षक

आशीष रजक, असित यादव, मुकेश सगर, विवेक परस्ते, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, शिवहरि मरावी, प्रवीण धुर्वे, टीकाराम ढकालु, प्रवीण कुमार, राम आशीष यादव, संदीप शर्मा, लोकपाल धाकड़, कृष्णा श्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह पटेल, वीर सिंह, शकर चंद्र सरयाम, सुनील परिवार, चंद्रकांत पांडे, सत्यम द्विवेदी, सुनील यादव, देवराज कलमे, सुरेंद्र सिंह मार्को, सुशील उइके को आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा दीपक पवार, रामलाल भील, प्रदीप कुमार परते, राजा मालवीय, विशाल कुमार सिंह, नरेंद्र सोनबे, कन्हैया मरकाम, सुनील सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह, वरुण देव सिंह चाहर, मुनीष कुमार द्विवेदी, नीलेश, महेंद्र सिंह, रवि कुमार यादव, छठु यादव, सलेश कुमार द्विवेदी, उमेश चंद्र दुबे, संतोष कुमार मरावी और संजू शर्मा को भी प्रमोट किया जाएगा।

Story Loader