6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश के इन 5 जिलों में ’14 जनवरी’ को अवकाश घोषित, आदेश जारी

Local Holiday: मध्यप्रदेश के पांच जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कई जिलों में 14 जनवरी को अवकाश रहेगा, तो कई जिलों में 15 जनवरी को अवकाश रहेगा।

2 min read
Google source verification

Local Holiday: मध्यप्रदेश में साल 2026 की शुरुआत से ही सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की मौज शुरु हो गई है। प्रदेश के भोपाल,सतना,गुना, रीवा और विदिशा में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। भोपाल,सतना,गुना, रीवा जिलों में 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। वहीं, विदिशा में 15 जनवरी को अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी स्कूलों और शासकीय कार्यालयों में बंद रहेंगे।

गुना जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के द्वारा साल 2026 के लिए गुना जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित किए हैं।

  • 14 जनवरी- मकर संक्रांति
  • 19 अक्टूबर- महानवमी
  • 11 नवंबर- भाईदूज (दीपावली)

रीवा जिले में तीन अवकाश घोषित

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

  • 14 जनवरी - मकर संक्रांति
  • 5 मार्च - भाई दूज (होली)
  • 19 अक्टूबर - महानवमी

विदिशा जिले में छुट्टी घोषित

कलेक्टर अशुंल गुप्ता ने वर्ष 2026 के लिए जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसमें स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालयों पर लागू नही होंगे।

  • 15 जनवरी- मकर सक्रांति (स्नान पर्व)
  • 25 सितंबर- अनंत चतुर्दशी महोत्सव
  • 11 नवंबर- भाईदूज(दीपावली)

भोपाल में चार दिन का अवकाश घोषित

भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से चार स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

  • 14 जनवरी- मकर सक्रांति
  • 25 सितंबर- अनंत चतुर्दशी
  • 19 अक्टूबर- महानवमी
  • 3 दिसंबर- भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस

सतना में तीन स्थानीय अवकाश

सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।

  • 4 मार्च- होली का दूसरा दिन
  • 19 अक्टूबर- दशहरा (महानवमी)
  • 11 नवंबर - भाईदूज