9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दुनिया को बेवकूफ बनाना है तो राजनीति में आओ’, बिहार चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद में खेसारी लाल यादव की खरी-खरी

Khesari Lal Yadav: राजनीति से खेसारी लाल यादव का मोहभंग हो गया है। बिहार इलेक्शन में करारी शिकस्त झेलने के इतने दिन बाद मशहूर गायक का बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jan 10, 2026

Khesari Lal Yadav Politics Statement

राजनीति से खेसारी लाल यादव का हो गया मोहभंग (इमेज सोर्स: गायक इंस्टाग्राम पोस्ट स्क्रीनशॉट)

Khesari Lal Yadav Politics Statement: बिहार चुनाव में मिली करारी हार ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की सोच पूरी तरह बदल दी है। कभी राजनीति में उतरकर बदलाव की बात करने वाले खेसारी अब खुलकर कह रहे हैं कि ये दुनिया सच बोलने वालों की नहीं है। हार के बाद सामने आया उनका यह बयान… ‘दुनिया को बेवकूफ बनाना है तो राजनीति में आओ’ एक ओर देखा जाए तो राजनीति पर करारा कटाक्ष है, तो दूसरी ओर उनके भीतर की निराशा की गूंज भी। खेसारी का कहना है कि ईमानदारी राजनीति की सीढ़ियां नहीं चढ़ा सकती, यही वजह है कि अब उनका भरोसा अभिनय की दुनिया पर ज्यादा है।

क्या बोले एक्टर?

मीडिया से बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने साफ कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हें क्यों हार का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि यह सब चुनावी खेल का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं कलाकार के रूप में ही ठीक हूं। राजनीति हम जैसे लोगों के लिए नहीं बनी। यहां सच बोलने वाला आगे नहीं बढ़ सकता। राजनीति में सिर्फ वादे करने होते हैं, चाहे वे पूरे हों या नहीं। अगर किसी को झूठे वादे करना आता है, तभी वो राजनीति में सफल हो सकता है। दुनिया को बेवकूफ बनाना है तो राजनीति में आओ।”

खेसारी ने आगे बताया कि वे हमेशा ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपना काम करते आए हैं, उन्हीं दो चीजों ने उन्हें यहां तक पहुंचाया। लेकिन चुनावी नतीजों पर उन्होंने जनता की सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के लोगों को बदलाव या बेहतर विकल्प ही नहीं चाहिए, तो कोई नेता या पार्टी कुछ नहीं कर सकती। “अगर जनता को लगता है कि सब ठीक है, तो ठीक है। जिम्मेदारी उनकी भी बनती है।”

अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए खेसारी बोले कि वे अपने परिवार और बच्चों के लिए मेहनत कर रहे हैं और खुद को उसी में बेहतर महसूस करते हैं। “अगर बिहार के लोग भी अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें सही विकल्प चुनने होंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते और यही सरकार उन्हें ठीक लगती है, तो यह उनका फैसला है। न मैं गलत हूं, न कोई सरकार। फैसला जनता को ही करना है।” बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।