29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी, May 24, 2026

Bhiwadi Factory Fire: जिस पटाखा फैक्ट्री में जिंदा जल गए थे 9 मजदूर, उसमें फिर लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

Bhiwadi Firecracker Factory Fire: अलवर के भिवाड़ी स्थित सीज की गई अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार को फिर आग लग गई, जिससे लगातार धमाके होते रहे और इलाके में दहशत फैल गई।

Fire breaks out at Bhiwadi firecracker factory

फैक्ट्री से निकलता धुंआ। फोटो- पत्रिका

भिवाड़ी (अलवर)। खुशखेड़ा पटाखा हादसे के बाद प्रशासन की ओर से सीज की गई अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार को एक बार फिर आग लग गई। फैक्ट्री के प्रथम तल पर लगी आग के बाद पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार खुशखेड़ा हादसे के बाद 18 फरवरी को प्रशासन ने जी-1/682 स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री, गोदाम, मशीनरी और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर सीज किया था।

यह वीडियो भी देखें

रविवार दोपहर करीब तीन बजे फैक्ट्री के प्रथम तल से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई। दमकलकर्मियों ने आसपास की फैक्ट्रियों की छतों से भी पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया। कई फेरे लगाने के बाद करीब तीन घंटे में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग के दौरान फैक्ट्री में रखे पटाखों में लगातार धमाके होते रहे, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

दूसरी बार लगी आग

सीज की गई इस फैक्ट्री में दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। इससे पहले 13 मई को सुबह साढ़े पांच बजे भी फैक्ट्री में आग लगी थी। उस दौरान भी पटाखों में धमाके हुए थे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। आग से कुछ पटाखे और मशीनरी जल गई थी। गौरतलब है कि 16 फरवरी को खुशखेड़ा स्थित भूखंड संख्या जी-1, 118-बी में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में नौ श्रमिकों की जलकर मौत हो गई थी।

फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ी

हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जी-1/682 स्थित फैक्ट्री में छापा मारकर पटाखा निर्माण सामग्री, मशीनरी और गोदाम को जब्त कर सीज किया था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। लोगों का कहना है कि सीज की गई फैक्ट्री में आग लगने की घटनाओं से इलाके में लगातार भय बना हुआ है। लोगों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें