
भिण्ड. मौ थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास बेहट रोड के किनारे खंती में एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। मृतका के शरीर से सिर गायब है। गांव के चौकीदार ने जब सिर कटा धड़ खंती में पड़ा देखा तो दंग रह गया। चौकीदार की सूचना पर मौ टीआई रघुवीर मीणा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
मौ थाना प्रभारी मीणा ने बताया मंगलवार दोपहर तीन बजे सूचना मिली कि किसी महिला का सिर कटा शव टोल के पास खंती में पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो खंती में बिना सिर के महिला का शव पड़ा था। महिला के शरीर पर साड़ी थी, और पैरों में चांदी की पायल पहने हुए है। बिना सिर महिला के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की। टोल पर भी किसी तरह की सूचना नहीं थी। पुलिस ने नजदीकी थाना क्षेत्रों में भी संपर्क किया है, लेकिन देर शाम तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि महिला की पहले किसी धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या की गई है। हत्या के बाद रोड किनारे किसी वाहन से शव को रात में फेंका गया है। हत्या को अंजाम देने वाले लोग बाहर के हो सकते हैं, जो शव को ठिकाने लगाने के लिए आए थे। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला की सिर कटी लाश मिली है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। महिला बाहर की प्रतीत हो रही है, जिसकी हत्या करके उसे यहां फेंका गया है।
रघुवीर मीणा, टीआई, थाना मौ
Updated on:
03 Feb 2026 11:52 pm
Published on:
03 Feb 2026 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
