
जली हुई कार (फोटो-पत्रिका)
भीलवाड़ा। जिले के फुलिया थाना क्षेत्र में भीम-उनियारा एनएच 148 डी पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई राज्यास के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। आग लगने के कारण दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर फुलिया थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर शाहपुरा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन तेज गति में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की जांच जारी है।
Updated on:
18 Feb 2026 07:47 pm
Published on:
18 Feb 2026 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
