
Rupee at all-time low, gold at all-time high: Chaos erupts in Bhilwara bullion market.
वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और व्यापार युद्ध की आहट ने सर्राफा बाजार के सारे रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बुधवार को भीलवाड़ा के स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों ने 1.61 लाख रुपए का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर सनसनी मचा दी। हालांकि, कारोबार के अंत में यह मामूली गिरावट के साथ 1,60,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। चांदी ने भी नया इतिहास रचते हुए 3.18 लाख रुपए प्रति किलो का स्तर छू लिया है। इसके कारण शेयर बाजार में गिरावट बने रहने से निवेशक यहां से राशि निकालकर कीमति धातु में निवेश कर रहे हैं। रोजना सर्राफा बाजार में करीब 500 किलो चांदी खरीद हो रही है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ग्रीनलैंड पर कब्जे की मांग और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी से दुनिया भर के निवेशक डरे हुए हैं। शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में लगाया जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 91.66 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है। रुपया कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का आयात महंगा हो गया है। इसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए सोने का स्टॉक बढ़ा रहे हैं, जिससे सप्लाई में भारी कमी आ गई है।
चांदी की कीमतों में उछाल की वजह अब केवल ज्वेलरी नहीं है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में चांदी का उपयोग बढ़ने से मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ गया है। अमरिकी कंपनियां भविष्य में प्रोडक्शन रुकने के डर से चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं। इससे महज 22 दिनों में चांदी 83 हजार रुपए महंगी हो गई है। वही सोना 22 हजार तेज हो गया है।
धातु आज का भाव कल का भाव उछाल
सोना 1.60 लाख 1.53 लाख 7 हजार
चांदी 3.18 लाख 3.09 लाख 9 हजार
बाजार में जिस तरह की अस्थिरता है, उसे देखते हुए सोना जल्द ही 1.75 लाख और चांदी 3.50 लाख रुपए के स्तर को पार कर सकती है। यह तेजी फिलहाल रुकने वाली नहीं दिख रही।
नवरत्न मल संचेती, अध्यक्ष ज्वैलर्स एसोसिएशन भीलवाड़ा
सोना व चांदी के भाव एक नजर में
दिनांक चांदी सोना
नोट: चांदी प्रति किलो तथा सोना प्रति दस ग्राम के भाव हैं।
Published on:
22 Jan 2026 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
