6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा, Jun 06, 2026

सीएम भजनलाल का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, सचिन पायलट का भी किया जिक्र

CM Bhajan Lal Bhilwara Visit : सीएम भजनलाल का आज शनिवार को भीलवाड़ा दौरे का दूसरा दिन है। सीएम भजनलाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अशोक गहलोत की मित्रता सचिन पायलट से कुछ अधिक ही है। जानिए ऐसा क्यों कहा?

Rajasthan CM Bhajan Lal Bhilwara visit targeted Ashok Gehlot mentioning Sachin Pilots name

CM Bhajan Lal Bhilwara Visit : 107 साल की महिला कंकू देवी से वार्ता करते सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

CM Bhajan Lal Bhilwara Visit : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा के दो दिनी दौरे पर हैं। आज शनिवार को दौरे का दूसरा दिन है। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज सुबह जहां ग्रामीणों की पीड़ा सुनी वहीं क्षेत्र को तोहफे भी दिए। जनता ने सीएम भजनलाल के काम की सराहना भी की। सुबह मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया तो चुटकी भी ली। सीएम भजनलाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अशोक गहलोत की मित्रता सचिन पायलट से कुछ अधिक ही है, इसलिए वे जो कुछ भी कहते हैं, सिर्फ सचिन पायलट के संदर्भ में ही कहते हैं। यह उनका आपसी मामला है, पर गहलोत का दर्द कुछ ऐसा है कि वे बार-बार घूम-फिरकर सचिन पायलट को ही टारगेट करने लगते हैं।

मॉर्निंग वॉक की, मंदिर में दर्शन किए फिर जनता से की चर्चा

आज दौरे का दूसरा दिन था। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिवराज पीपाड़ा के मकान में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह 5 बजे उठ गए। पुलिस जाब्ता पूरी तरह से तैयार था। सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुलाबपुरा उपखंड के खारी का लांबा गांव में मॉर्निंग वॉक की। मंदिर के दर्शन के बाद जनता से चर्चा की।

पहली बार ऐसा राज देखा - महिला कंकू देवी

इसी चर्चा के दौरान 107 साल की महिला कंकू देवी पत्नी फूलचंद ने कहा कि पहली बार ऐसा राज देखा है। मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते कहा कि खूब धर्म-ध्यान करो, जहां जरूरत हो वह दान भी करो। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कंकू देवी से पूछा आपको पेंशन मिलती है।

ग्राम पंचायत को दिए तोहफे ही तोहफे

सीएम भजनलाल ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खेल स्टेडियम और कृषि भवन की घोषणा की। साथ ही राजकीय विद्यालय में कॉमर्स और साइंस फैकेल्टी खोलने के निर्देश दिए। वही धार्मी तालाब में पानी के आव क्षेत्र में आ रहे अवरोध को तुरंत निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

गांवों की पगडंडियों से होकर ही गुजरता है विकास का रास्ता

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, हमारे देश-प्रदेश का विकास गांव की पगडंडियों से निकलता है। हर गांव सशक्त होगा, गांव में हर सुविधाएं होंगी तो हमारे गांव हर दृष्टि से आत्मनिर्भर होंगे। गांव के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर आ रही हैं, हमारे गांव सशक्त हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री का जो विकसित भारत का विजन है, उसमें विकसित राजस्थान भी बने और विकसित गांव भी बने और डबल इंजन की सरकार लगातार उसके लिए काम कर रही है।

रात्रि चौपाल में सरकार का एक अलग-विजनरी अंदाज देखने को मिला

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शुक्रवार को जिले के गुलाबपुरा क्षेत्र के खारी का लाम्बा गांव के दौरे पर रहे। उनका रात्रि चौपाल में सरकार का एक अलग और विजनरी अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने यहां न केवल राजनीति और विकास पर बात की, बल्कि महिलाओं व किसान से सीधा संवाद कर उनके सशक्तिकरण की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा समेत भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के तमाम विधायक व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने मंच से विपक्ष पर तीखा हमला बोला

संवाद के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने मंच से विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसा ऐतिहासिक कानून बनाया, लेकिन कुछ परिवारवादी और जातिवादी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केंद्र से भेजा जाने वाला पैसा नीचे आते-आते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने जनधन खाते खुलवाकर और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) लागू कर कटमनी के खेल को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें