14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े सेवा प्रकल्प से लोगों को जोड़ेगी महावीर इंटरनेशनल क्वीन्स

सामाजिक सरोकार और नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय को लेकर काम कर रही महावीर इंटरनेशनल क्वीन्स जल्द ही शहर में एक बड़ा सेवा कार्य आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक आमजन को समाज सेवा की इस मुहिम से जोड़ना है। यह अहम निर्णय एक निजी रिसोर्ट में आयोजित संस्था की मासिक बैठक में लिया […]

less than 1 minute read
Google source verification
Mahavir International Queens will connect people with a big service project

Mahavir International Queens will connect people with a big service project

सामाजिक सरोकार और नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय को लेकर काम कर रही महावीर इंटरनेशनल क्वीन्स जल्द ही शहर में एक बड़ा सेवा कार्य आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक आमजन को समाज सेवा की इस मुहिम से जोड़ना है। यह अहम निर्णय एक निजी रिसोर्ट में आयोजित संस्था की मासिक बैठक में लिया गया।

मार्गदर्शिका साधना भंडारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। अध्यक्ष किरण बाफना ने संस्था की ओर से निरंतर किए जा रहे मानव सेवा, जीवदया और चिकित्सा क्षेत्र के सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में कोषाध्यक्ष पूजा जैन और सह-कोषाध्यक्ष वंदना पालीवाल ने पिछले माह के आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन

संस्था के सेवा कार्यों को और अधिक गति देने के लिए उपाध्यक्ष पिंकी सोनी, मंत्री दीपिका पाटनी और सह-मंत्री प्रीति सिंघावत ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सपना जैन, नीता जैन, सुमता जैन, विजया मेहता सहित कई मातृशक्तियों ने भाग लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने और नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।