9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो दिन पूर्व हुई थी सगाई

रास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को हरिपुरा चौराहे के निकट ट्रेलर चालक की लापरवाही से कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhilwara Car Accident

फोटो पत्रिका नेटवर्क

मांडल (भीलवाड़ा)। रास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को हरिपुरा चौराहे के निकट ट्रेलर चालक की लापरवाही से कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाप्रभारी रोहिताश्व यादव ने बताया कि नागौर जिले के मकराना क्षेत्र के रामथलिया थाना क्षेत्र निवासी हाल मोड़ का निम्बाहेड़ा निवासी नागेंद्र सिंह (30) जीवराज सिंह सालर प्लांट लगाने का कार्य करता था। देर रात को अपने मित्र की कार लेकर भीलवाड़ा की तरफ जा रहा था।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार टकरा गई। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से उप जिला चिकित्सालय लाएं, जहां उपचार के दौरान नागेंद्र ने दम तोड़ दिया।

दो दिन पूर्व हुई थी सगाई

मृतक के भाई देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक नागेंद्र की सगाई दो दिन पूर्व शुक्रवार को ही हुई थी।