14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara: 4 बच्चे हुए अनाथ, पति-पत्नी, जेठानी समेत एक गांव से उठी 4 अर्थियां, शादी में की चोरी बनी मौत का कारण

4 Die After Mistakenly Drinking Methanol: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र में शादी समारोह से लाई गई एक बोतल ने पूरे परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। शराब समझकर मैथनॉल पीने से पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है।

3 min read
Google source verification

Rajasthan News: जिस शादी समारोह में रोटी मांगने परिवार गया, उसे क्या पता था कि वहां चुराकर ला रहे बोतल में शराब नहीं मौत साथ लेकर आ रहे है। छोटी सी नासमझाी ने गंगापुर क्षेत्र के आलोली का माधोपुरा गांव में परिवार पर दुखों का पहाड़ लाद दिया।

एक ही बस्ती से शुक्रवार दोपहर परिवार के चार जनों की अर्थियां उठी तो हर आंख नम हो गई। शराब समझ कर रसायन (मैथनॉल कार्बनिक सॉल्ट) पीने से चार जनों की मौत ने पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कम्प मचा दिया। वहीं माधोपुरा गांव आला अधिकारियों की आवाजाही एवं अनुसंधान कार्रवाई से गहमागहमी में रहा। चारों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

दम्पती की मौत से रतन-सुशीला के घर में तो बच्चे बिलख पड़े। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। उधर, भीलवाड़ा में पुलिस ने राजेन्द्र मार्ग रोड स्थित मैथनॉल कार्बनिक सॉल्ट अन्य रसायन बचने बेचने वाले व्यापारी की दुकान पर दबिश दी। बिक्री केन्द्र को सील कर दिया। संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना को लेकर माधोपुरा कंजर बस्ती की झुमा देवी कंजर ने गंगापुर थाने में मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि वह और उसके परिवार की सीता देवी पत्नी सम्पत कंजर, बदामी पत्नी जानकी कंजर, सुशीला देवी उर्फ सुला पत्नी रतन कंजर निवासी माधोपुरा, जमनी देवी पत्नी शंकर कंजर पांचों 09 फरवरी व 10 फरवरी को आलोली निवासी शैतान सिंह के यहां पर शादी समारोह में बर्तनों की साफ-सफाई का काम करने गई। इसके बदले उनको वहां खाना मिलना था।

वहां 10 फरवरी को पांचों शादी प्रोग्राम में लगे टेंट में से पानी जैसे पदार्थ से भरी हुई चार प्लास्टिक की बोतलें बिना बताए चोरी कर ले आए। वहां से लाकर चारों बोतलों को परिवादी की जेठानी सुशीला देवी उर्फ सुला के घर पर छुपा दी थीं।

दो दिन बाद दोपहर में सेवन

रिपोर्ट के अनुसार 12 फरवरी को परिवादी झुमा देवी किसी काम से गंगापुर गई थीं। पीछे से सुशीला के घर पर रखी बोतलों में से परिवार के लोगों ने शराब समझकर मैथनॉल कार्बनिक सॉल्ट पी लिया। झुमा शाम को घर लौटी तो चारों की तबीयत खराब थी। घर में उल्टियां कर रखी थी।

उनको इलाज के लिए गंगापुर अस्पताल लाए। रतन कंजर (45), उसकी पत्नी सुशीला देवी (40 ) एवं जमनी देवी (50 ) पत्नी शंकर कंजर को यहां मृत घोषित किया। जबकि बदामी देवी (55 ) पत्नी जानकी लाल को एमजीएच में मृत घोषित किया। जबकि सन्नू कंजर (22) की हालत गंभीर बनी है।

शुक्रवार सुबह कलक्टर जसमीत सिंह संधू व पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पहुंचे। यहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। एफएसएल और आबकारी टीम ने भी मौका मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

कलक्टर संधू ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक आश्रित परिवार को एक-एक लाख रुपए दिया जाएगा। पुलिस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व आबकारी से रिपोर्ट मांगी है।

खाने को गर्म करने के लिए उपयोग

प्रथम दृष्टया परिवार ने जिस मैथनॉल कार्बनिक सॉल्ट का उपयोग किया यह शादी समारोह में खाना गर्म रखने के लिए फ्यूल के रूप में काम में आती है। माना जा रहा है कि दुकानदार ने खाली शराब की बोतलों में भरकर फ्यूल दिया। इसे परिवार शराब मानकर बोतलों को घर ले गया।

मृतक आपस में रिश्तेदार है। मृतक बादामी के एक गोद पुत्र पप्पू लाल है। जबकि दंपती रतन व सुशीला के तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। मृतक जमना के कोई संतान नहीं थी

बिना लाइसेंस बेच रहा था केमिकल

औषधि नियंत्रण विभाग ने पुलिस को माहेश्वरी केमिकल्स शॉप के मालिक अनुज सोमाणी के खिलाफ बिना लाइसेंस के मेथेनॉल केमिकल बेचने रिपोर्ट दी है। उधर, विभाग ने केमिकल के नमूने लेकर एफएसएल भेजा। अधिकारियों ने बताया कि मेथेनॉल के मिलावटी होने और सेवन करने पर मौत की संभावना बढ़ जाती है।