29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई, May 24, 2026

भिलाई के कार शोरूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने CEO पर फेंकी स्याही और जमकर की पिटाई

Bhilai Chauhan Automobiles: भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला कर्मचारी ने CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार के आरोप लगाए।

Bhilai showroom controversy

महिला कर्मचारी ने CEO को सरेआम पीटा (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Bhilai showroom controversy: चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मामला अचानक हिंसक हो गया और महिला ने CEO पर स्याही फेंक दी। इतना ही नहीं, गुस्से में उसने उन्हें थप्पड़ मारने के साथ लात भी चलाई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गरमाता जा रहा है।

Bhilai showroom controversy: गुस्से में फेंकी स्याही, किया हमला

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही CEO शोरूम ऑफिस में पहुंचे, महिला ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। इसके बाद महिला ने सीईओ को थप्पड़ मार दिया और लात भी चलाई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे।

पुलिस के सामने भी नहीं रुकी महिला

घटना के समय वहां पुलिस अधिकारी मौजूद थे, लेकिन कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। पुलिसकर्मी केवल समझाइश देते नजर आए, जबकि महिला लगातार आक्रामक बनी रही।

वीडियो हुआ वायरल

पूरा घटनाक्रम शोरूम में लगे कैमरे या मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में CEO को खुद को बचाने की कोशिश करते भी देखा जा सकता है, जबकि अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद थे लेकिन हस्तक्षेप नहीं कर पाए।

Bhilai showroom controversy: पहले से दर्ज थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, महिला कर्मचारी पहले ही CEO के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी थी। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी और इसी दौरान यह घटना सामने आ गई। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर CEO के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

जांच जारी, मामला संवेदनशील

फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें