
शराब दुकान विरोध पर सदन में हंगामा! पार्षद की गिरफ्तारी से भड़की कांग्रेस(photo-patrika)
CG Congress: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में नगर निगम, भिलाई की सामान्य सभा बुधवार को अचानक असामान्य मोड़ पर पहुंच गई। बैठक के बीच यह सूचना आई कि जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव (पार्षद) को खेल परिसर में शराब दुकान का विरोध करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह सुनते ही सदन में हड़कप मच गया। महापौर नीरज पाल ने सभापति गिरवर ‘बंटी’ साहू से सभा स्थगित करने की मांग की। हालांकि यह मांग निर्दलीय पार्षद को रास नहीं आई।
निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी खड़े हुए और तीखा सवाल दागा कि जब यादव शराब दुकान खोलने का विरोध कर रहे थे, तब महापौर कहां थे? अब अचानक साथ देने की नौबत क्यों आई? यादव अपनी लड़ाई खुद लड़ लेंगे, उन्हें किसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सामान्य सभा स्थगित करने के पीछे असल वजह बहुमत की कमी है, न कि पार्षद की गिरतारी।
निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी ने दोबारा कहा कि सदन में कांग्रेस का बहुमत नहीं है। सूत्रों के अनुसार, उस समय सदन में कांग्रेस के 23 और भाजपा के 24 पार्षद मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पियूष मिश्रा और महेश वर्मा ने शराब दुकान के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं की जानी चाहिए। बहस बढ़ती देख सभापति गिरवर साहू ने 12:10 बजे बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
महापौर नीरज पाल ने तिवारी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछली बैठक में भी हमने जोन अध्यक्ष का साथ दिया था। सदन ने प्रस्ताव पारित किया था कि शराब दुकान के लिए वैकल्पिक जगह खोजी जाए। निगम ने पहले ही तय किया था कि यह स्थान अस्थायी है, चार महीने बाद दुकान शिट कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी और निगम दोनों का रुख जनभावना के अनुरूप है।
11.00 बजे - निगम की सामान्य सभा की शुरुआत।
11.30 बजे - श्रद्धांजलि के बाद चर्चा प्रारंभ।
12.10 बजे महापौर की मांग पर सभा स्थगित।
1.00 बजेकलेक्टर से मुलाकात की।
1.30 बजेकांग्रेस नेता पहुंचे दुर्ग जेल।
3.40 बजेजोन अध्यक्ष की रिहाई।
7.00 बजेखुर्सीपार पहुंचे भूपेंद्र यादव।
सदन स्थगित होते ही महापौर, एमआईसी सदस्य और कांग्रेस पार्षद सीधे कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह से मिलने पहुंचे। कलेक्टर से मुलाकात के बाद सभी नेता दुर्ग जेल के बाहर पहुंच गए, जहां जोन अध्यक्ष को रखा गया था। करीब 1.30 बजे नेता वहां पहुंचे और तब तक वहीं डटे रहे जब तक रिहाई की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। तहसीलदार के साथ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव दुर्ग और एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी अंदर गए।
जेल के बाहर भिलाई शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, केशव चौबे, इंजीनियर सलमान, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, अंजू सिन्हा, साकेत चंद्राकर रामानंद मौर्य, उषा शर्मा, बी लक्ष्मी समेत कई पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने भोजन-जल ग्रहण किए बिना साथी पार्षद की रिहाई का इंतजार किया। करीब 3.40 बजे जब रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई, तो भूपेंद्र यादव बाहर आए।
Published on:
30 Oct 2025 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग


