29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई, May 26, 2026

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दुर्ग के संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के बदले प्रभार, जारी हुआ आदेश

Transfer List: दुर्ग जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के प्रभार में बदलाव कर नई जिम्मेदारी सौंपी है..

chhattisgarh transfer news

संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के बदले प्रभार ( Photo - Patrika)

Chhattisgarh Transfer List: दुर्ग जिला प्रशासन में कार्यों के बेहतर संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। इस संबंध में जारी आदेश में पूर्व के सभी कार्य विभाजन निरस्त कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Durg collector transfer News: इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

नए आदेश ( Transfer List) के तहत संयुक्त कलेक्टर शिल्ली थॉमस को वित्त-स्थापना, भू-अभिलेख, डायवर्शन, राजस्व लेखा, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें जिला नाजिर शाखा, जन सूचना अधिकारी, शिकायत एवं सतर्कता शाखा, पीजी पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, व्यापम परीक्षा, मुख्यमंत्री सहायता कोष, चिप्स परियोजना तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली जैसे अहम कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

संयुक्त कलेक्टर को अतिरिक्त प्रभार

संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी को अतिरिक्त रूप से प्रोटोकॉल अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को भिलाई नगर और छावनी क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वे संबंधित थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत दाण्डिक प्रकरणों का निराकरण करने के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रशासनिक कसावट

डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार धु्रव को दुर्ग शहर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी का प्रभार दिया गया है। उनके जिम्मे मोहन नगर, पद्मनाभपुर और जीआरपी क्षेत्र के दाण्डिक मामलों के साथ आवास आवंटन, नगरीय निकाय, भू-अर्जन, नजूल जांच, लाइसेंस शाखा, डीएमएफ एवं सीएसआर मद सहित कई प्रशासनिक शाखाओं का संचालन रहेगा। कलेक्टर ने आदेश में अधिकारियों के लिंक अधिकारी भी निर्धारित किए हैं, ताकि किसी अधिकारी की अनुपस्थिति में कार्य प्रभावित न हो और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

आयुक्त ने जल निकासी सुधारने दिए निर्देश

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री और प्रियदर्शिनी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अवैध निर्माण, सडक़ बाधा, जल निकासी व्यवस्था, आश्रय स्थल और खेल परिसर की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को सफाई व्यवस्था मजबूत करने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने जल निकासी व्यवस्था सुधारने तथा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें