24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Congress: बड़ी खबर: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची तैयार, जल्द हो सकता है नामों का ऐलान… एडजस्टमेंट फॉर्मूला भी तैयार

Congress Party: प्रदेश कांग्रेस ने जिले के सभी ब्लॉकों के नाम तय कर लिया है और हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही कभी भी सूची जारी की जा सकती है।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय (photo source- Patrika)

कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय (photo source- Patrika)

CG Congress: कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस ने जिले के सभी ब्लॉकों के नाम तय कर लिया है और हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही कभी भी सूची जारी की जा सकती है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ब्लाक अध्यक्षों के नामों के लिए भी पर्यवेक्षक भेजकर नाम मंगाए गए थे, लेकिन कई महीनों से नामों की घोषणा अटकी है।

चुनावों में लगातार पराजय के बाद कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इसके पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर पर्यवेक्षक भेजकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नामों का चयन किया गया। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर ब्लॉक अध्यक्षों के नामों के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कराई गई थी। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की और सार्वजनिक बैठकें कर फीडबैक लिया।

कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो संभावित नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपा था। अंतिम निर्णय से पहले प्रदेश के सभी बड़े नेताओं और क्षेत्रीय नेताओं से उनकी पसंद पूछी गई, ताकि संगठन में सामंजस्य बना रहे। बताया जा रहा है कि इन तमाम उपक्रमों के बाद अब अंतिम नाम तय कर लिए गए हैं।

CG Congress: एडजस्ट किए जाएंगे छूटे हुए नेता

पार्टी के भीतर किसी भी तरह के असंतोष को रोकने के लिए एडजस्टमेंट फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होने के तुरंत बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे सक्रिय चेहरों को जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों पर समायोजित किया जाएगा।

नेताओं की पसंद से सामंजस्य पर संशय

बता दें कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के दौरान बड़े नेताओं की पसंद को दरकिनार कर केवल कार्यकर्ताओं की पसंद को प्राथमिकता दिया गया। इस आधार पर ज्यादातर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। वहीं अब ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति में स्थानीय बड़े नेताओं की पसंद को प्राथमिकता दिए जाने जानकारी मिल रही है। ऐसे में जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के बीच सामंजस्य पर संकट की स्थिति बन सकती है।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पार्टी आलाकमान ने नाम तय कर लिए हैं, ऐसे में कभी भी नामों की घोषणा हो सकती है। ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। - राकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी दुर्ग