30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई, Aug 04, 2024

टाउनशिप से बीएसपी ने करोड़ों की जमीन को किया कब्जा से मुक्त

Bhilai Steel Plant भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में सुपेला अंडरब्रिज से सेक्टर-5 चौक जाने वाले रास्ते में बड़ी जमीन पर कब्जा किया गया था। बीएसपी की जमीन पर बांस-बल्ली लगाकर कब्जा किया जा रहा था। यहां करीब आधा एकड़ जमीन पर 28 दुकान तैयार किया जा रहा था। पत्रिका ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब विभाग हरकत में आया और रविवार को ही कब्जा करने वाले अपना बांस बल्ली निकालकर वापस ले गए।

Occupation of BSP land टाउनशिप में जहां करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया था, वहां मौके से बांस बल्ली लेकर कब्जा करने वाले हटे हैं या नहीं। यह जायजा लेने के लिए बीएसपी के प्रवर्तन विभाग की टीम जीएम केके यादव के नेतृत्व में रविवार को मौके पर पहुंची। बीएसपी की इस जमीन पर जिन्होंने कब्जा किया था, वे मौके से सामान समेत गायब हैं। यह प्रबंधन की ओर से दिए गए पहले नोटिस का कमाल है। एक दिन पहले प्रवर्तन विभाग के अफसरों ने फटकार लगाया और रविवार को वे भाग खड़े हुए। नगर सेवाएं विभाग के लिए यह राहत की बात रही।

यहां भी है बड़ा कब्जा

Boria Gate of Bhilai Steel Plant बोरिया गेट के समीप चाइना मार्केट में सैकड़ों दुकानें संचालित हो रही है। बीएसपी की टीम और पुलिस के जवानों की टीम एक बार कार्रवाई करने मौके तक अल सुबह पहुंच गई थी। एक नेता का फोन आने के बाद पुलिस टीम को अधिकारियों ने वापस बुला लिया। इस वजह से बीएसपी की टीम बिना कार्रवाई किए ही लौट गई।

यहां भी नहीं कर पा रहे कार्रवाई

Civic Center सिविक सेंटर की चौपाटी में डेर सारी दुकानों को लगाया गया है। यहां भी विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। नेताओं के संरक्षण के नाम पर दुकानें सज जाती है। वहीं कुछ एजेंट वहां से पैसा वसूल लाते हैं। इस तरह से धंधा लगातार चल रहा है।

ईमानदार लोगों से लिया जाता है किराया

BSP Management बीएसपी प्रबंधन गरम कपड़े की दुकान लगाने सतनाम भवन के करीब की इस जगह को किराए पर देता है। हर साल यहां कम से कम तीन माह के लिए दुकानें लगती है। ईमानदार लोग दुकान लगाकर बीएसपी को जमीन का किराया भी देते हैं।

केस-1

बीएसपी की जमीन पर China Market चाइना मार्केट में 300 से अधिक दुकानें तन गई हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने टीम निकलती है, तो दुकानदारों के साथ सफेदपोश खड़े हो जाते हैं।

केस-2

Civic Center सिविक सेंटर में करीब 200 दुकान चौपाटी में लगे हैं। यहां किसी दिन हादसा हो जाए, तो एक के बाद एक सिलंडर फूटने लगेगा। इससे जन और धन का नुकसान होगा। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-151-plants-were-planted-on-the-track-side-to-bring-greenery-on-the-lines-of-township-18890281

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें