13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: भाजपा पार्षद पर तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भिलाई रेफर

CG Crime: भाजपा पार्षद वीरेंद्र साहू पर मोहल्ले के तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल पार्षद को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय बालोद भेजा गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर कर दिया गया।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Mar 13, 2026

CG Crime: भाजपा पार्षद पर तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भिलाई रेफर

CG Crime: बुधवार की रात वार्ड-7 के भाजपा पार्षद वीरेंद्र साहू पर मोहल्ले के तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल पार्षद को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय बालोद भेजा गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर कर दिया गया। उनके चेहरे एवं अन्य हिस्से में चोट आई है। राजहरा पुलिस तीनों आरोपियों कैलाश साहू, अजीत सिंह एवं दीपक यादव के खिलाफ मामला दर्ज तलाश कर रही है। बदमाशों का किसी जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने का नगर का पहला मामला है। घटना के बाद भाजपा के अलावा व्यापारियों में भी रोष है।

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी सहित पार्षदों ने थाने पहुंचकर सीएसपी राजहरा विकास पाटले एवं टीआई संतोष कुमार भुआर्य को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्कालर गिरफ्तारी की मांग की। पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि 11 मार्च को रात्रि 8 बजे पार्षद वीरेंद्र साहू पर हमला किया गया।

अवैध कार्य में सलिप्त लोगोंपर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ और धारा जोड़ी जाएगी।

विकास पटले, सीएसपी राजहरा

पार्षद पर हमला करने वाले तीन आरोपी के खिलाफ रास्ता रोककर गाली गलौज एवं मारपीट करने के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

संतोष कुमार भुआर्य

नशे के कारोबारियों को हो सख्त कार्रवाई

मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध शराब, गांजा व नशीली गोलियों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। यह घटना निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि पर इस प्रकार का हमला होना नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। कुछ समय से नगर में असामाजिक तत्वों, नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल औपचारिकता न करते हुए नशे के अवैध कारोबारियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने कार्रवाई की जाए। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा प्रदर्शन करेगी।

नगर में अवैध कारोबार पर लगाएं अंकुश

व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि नगर के सभी 27 वार्डों में अवैध कारोबार फल फूल रहा है। वार्ड के साथ शहर का वातावरण भी अशांत हो रहा है। अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते हुए स्पष्ट कार्रवाई की जाए। पुलिस की इस पहल पर व्यापारी संघ उनके साथ खड़ा है। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सागर गनीर, पार्षद विशाल मोटवानी, टी ज्योति, तरुण रामटेके, अनीता सोनवानी, भूपेंद्र श्रीवास, मेवा पटेल, मालती निषाद, निर्मल कुमार, तरुण, स्वाधीन जैन, रमेश गुजर उपस्थित थे।