
कुएं में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत (Photo Patrika)
Bhilai News: भिलाई जुनवानी खम्हरिया क्षेत्र में घर के ब्यारा में स्थित खुले कुएं में डूबने से ढाई साल के मासूम ईशान की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे ईशान घर के दरवाजे तक पहुंच गया।
पिता उस समय बाहर काम पर निकल गए, जबकि मां घर के भीतर कार्य में व्यस्त थीं। दोपहर बाद जब ईशान घर में नहीं मिला, तो परिजनों ने मोहल्ले में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद स्मृति नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस टीम जांच के लिए घर पहुंची, जहां ब्यारा में एक कुआं पाया गया। पुलिस ने कुएं में बाल्टी निकालने वाले कांटे की मदद से खोजबीन कराई। इस दौरान बच्चे के कपड़े कांटे में फंस गए, जिसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
Published on:
10 Feb 2026 01:06 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
