29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर, May 24, 2026

Bharatpur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर आपके साथ हो सकता है बड़ा धोखा, पुलिस ने जारी की चेतावनी

Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब साइबर ठगों के निशाने पर आ गई है। पुलिस ने लोगों को चेताया है कि पार्टी के नाम पर भेजे जा रहे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है।

Cockroach Janata Party

फाइल फोटो- पत्रिका

भरतपुर। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों ‘कॉकरोच’ ऐसा शब्द बन गया है, जिसने रातों-रात देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक हलचल मचा दी है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) नाम से बने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई है। हर रील को औसतन 21 लाख लोग देख रहे हैं और युवाओं में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है, लेकिन इस वायरल ट्रेंड के पीछे अब साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सीजेपी के नाम पर अनजान लिंक भेजकर लोगों को ठगने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। साइबर अपराधी वाट्सऐप, मैसेंजर और एसएमएस के जरिए ‘कॉकरोच पार्टी जॉइन करें’ जैसे लिंक भेज रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि किसी ने बिना सोचे-समझे ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया तो उसका बैंक खाता मिनटों में खाली हो सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के ट्रेंड और वायरल क्रेज में बहकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कोई संदिग्ध मैसेज या लिंक मिले तो उसे तुरंत डिलीट कर दें और जरूरत पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

फिर आया कॉकरोच इज बैक

दरअसल, 21 मई को सीजेपी का पुराना एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उस समय अकाउंट पर 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। अकाउंट बंद होते ही संगठन ने नया अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से बना दिया। इसके बायो में लिखा गया, ‘कॉकरोच डोंट डाय’, यानी कॉकरोच मरते नहीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर और ज्यादा चर्चा शुरू हो गई। दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेंड का असर केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। पार्टी के कुल फॉलोअर्स में 96.06 प्रतिशत भारत से हैं, जबकि 0.66 प्रतिशत यूएई, 0.41 प्रतिशत अमरीका और 2.84 प्रतिशत अन्य देशों से जुड़े हुए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

युवाओं की बनी पहली पसंद

आंकड़ों के मुताबिक, सीजेपी के फॉलोअर्स में 76.21 प्रतिशत पुरुष और 23.79 प्रतिशत महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 87.52 प्रतिशत यूजर्स की उम्र 18 से 34 वर्ष के बीच है। वहीं, 91.9 प्रतिशत ऑथेंटिसिटी रेट और 83.65 प्रतिशत रीचेबल यूजर यह दिखाते हैं कि यह ट्रेंड युवाओं के बीच कितनी तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया पर कॉकरोच का यह क्रेज जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर ठग भी इसमें सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की सलाह साफ है कि ‘कॉकरोच’ के पीछे इतने भी दीवाने मत बनो कि एक क्लिक आपकी जेब पर भारी पड़ जाए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें